फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग में जल गया सुहागन साड़ी सेंटर

Mon, 08 Apr 2013 05:30 AM IST
Shahjahanpur
विज्ञापन
विज्ञापन
दुकान से धुआं निकलते देख दी अग्निशमन को सूचना
विज्ञापन

- मालिक बोला, मैं हो गया बर्बाद, अब कैसे चलेगी रोजी-रोटी
सिटी रिपोर्टर
शाहजहांपुर। शार्ट सर्किट से साड़ी सेंटर में आग लग गई। आग में करीब 13 लाख रुपये की साड़ियां और फर्नीचर जल गया। फायर कर्मियों ने रात में ही मौके पर पहुंचकर आग बुझाई। आग में करीब बीस लाख रुपये की क्षति होना बताई जा रही है।
सदर थाने के सामने सुहागन साड़ी सेंटर के नाम से साड़ियां बिक्री करने की बड़ी दुकान है। यह दुकान मल्हार के पास रहने वाले कमल भोला की है। शनिवार की रात नौ बजे श्री भोला दुकान बंद करके गए थे। बिजली भी चली गई थी। रात साढ़े बारह बजे बिजली आने के बाद शार्ट सर्किट से दुकान में आग लग गई। जिसमें जलकर कीमती साड़ियां राख हो गई। धीरे-धीरे सुलगी आग ने दुकान में अंदर ही अंदर भयंकर रूप धारण कर लिया। आग में करीब 13 लाख से अधिक की साड़ियां और कीमती फर्नीचर जल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीती रात करीब ढाई बजे जब सदर पुलिस ने दुकान से धुआं उठता देखा तो फायर ब्रिगेड मंगवाई और आग बुझानी शुरू की। सूचना पर दुकान मालिक कमल भोला भी यहां आ गए। दुकान का शटर खोला तो देखा कि दुकान में रखीं 90 प्रतिशत साड़ियां आग में जलकर राख हो चुकी थीं। फर्नीचर के अलावा बिजली लाइन और पंखे भी जल गए थे। फायर कर्मियों के आग बुझाने के बाद क्षति का आंकलन शुरू कर दिया गया। दुकानदार ने बताया कि आग में उसकी करीब बीस लाख रुपये की क्षति हुई है। यही रोजी-रोटी का उसका एक मात्र सहारा था। सब कुछ जलने के बाद वह बर्बाद हो गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें