- खादी महोत्सव में स्वामी विवेकानंद की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य हुई गोष्ठी
सिटी रिपोर्टर
शाहजहांपुर। खादी महोत्सव में मंगलवार का दिन स्वामी विवेकानंद के नाम रहा। स्वामी विवेकानंद की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में दोपहर बाद शुरू हुई गोष्ठी में बुद्घिजीवियों ने उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर न सिर्फ प्रकाश डाला, बल्कि समाज को विवेकानंद केमार्ग पर चलने को प्रेरित भी किया।
गोष्ठी को संबोधित करते हुए जीएस वर्मा ने कहा कि जिस प्रकार नदियां अलग धाराओं में बहकर अंत में समुद्र में मिल जाती हैं, उसी तरह दुनिया में हर व्यक्ति अलग धर्मों में पैदा होता है और अंत में एक ही ईश्वर की शरण में पहुंचता है। विवेकानंद दरिद्र नारायण शब्द केदृष्टा थे, उनके संदेश समाज में पहुंचने चाहिए। प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला मंत्री देवेश वाजपेयी ने कहा: गुलाम भारत की आवाज को शकागो में बुलंद करने वाले विवेकानंद ने भारत की गरीबी को ओज प्रदान किया।
इस मौके पर उप निदेशक कृषि प्रसार डॉ. आरकेयादव, प्रवक्ता राम सागर यादव, कीर्तिमान च्यवन, वेदपाल सुमन, अपूर्व अग्निहोत्री, नवेंदु मिश्र, मुनीश परिहार, विनोद यादव, अनिल वाजपेयी, डॉ. सत्य प्रकाश मिश्र, चंद्र कुमार मिश्र, पंकज मिश्र, अमन सिंह, राजेश भटनागर, ईशपाल सिंह, सौरभ सोमवंशी आदि नेे भी विचार व्यक्त किए। राजेश अवस्थी केसंचालन में हुए कार्यक्रम में आभार बृजेश कुमार ने व्यक्त किया। गोष्ठी की अध्यक्षता रमेश भइया नेकी।