फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इच्छा नवमी को महिलाओं ने मांगा अक्षय सुहाग

Fri, 23 Nov 2012 12:00 PM IST
Shahjahanpur
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। महिलाओं ने गुरुवार को अक्षय नवमी (इच्छा नौमी) को आंवले की पूजा-अर्चना कर पति की दीर्घायु और परिवार की सुख-समृद्घि की कामना की।
विज्ञापन

महिलाओं ने सुबह स्नान-ध्यान से निवृत्त होकर बाबा बनखंडी नाथ मंदिर, मारवाड़ी पाठशाला आदि स्थानों पर लगेे आंवला के वृक्ष की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। मान्यता हैे कि इस दिन आंवला के वृक्ष पर भगवान विष्णु का वास होता है और अन्य देव भी उनकी स्तुति करने का वृक्ष पर एकत्र होते हैं। इस दिन जोेे लोग आंवला की पूजा करतेे हैं, उन्हें मनचाहा वरदान मिलता है। महिलाएं अक्षय नवमी पर अक्षय सुहाग की कामना करती हैं और साथ ही परिवार की सुख-शांति और समृद्घि भी मांगती हैं। परंपरानुसार महिलाओं ने आंवला वृक्ष की रोेेेेेली, अक्षत, फल, पुष्प, मिष्ठान आदि से पूजा कर धागा भी पेड़ पर लपेटा। बाद में उन्होंने प्रसाद ग्रहण कर उपवास खोेेला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें