10 वर्ष से इमलिया वासी बत्ती से महरूम
- सांसद और विधायक किसी ने नहीं निभाया वायदा
अमर उजाला नेटवर्क
ईंटारोरा-सिंधौली। गांव इमलिया के लोग दस वर्ष से बिजली से महरूम हैं। कई बार मांग के बाद भी समस्या का समाधान नहीं कराया जा रहा है। फिलहाल गांव में बिजली के तारों पर कपड़े सुखाने का काम किया जा रहा है।
गांव के सत्यपाल सिंह, पवनहंस, हरविंदर सिंह, बलवीर सिंह, कृष्णपाल, मनोज कुमार आदि ने बताया कि लगभग 10 वर्ष पूर्व आंधी आने से गांव में बिजली का एक पोल गिर गया था। इससे बत्ती की सप्लाई ठप हो गई। विभाग के लोगाें को सूचना दी गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। बिजली बंद होने पर चोरों ने ट्रांसफार्मर से तेल भी चोरी कर लिया। बिजली लाइन का तार आदि भी चोरी हो गया।
बिजली की समस्या की बावत बताए जाने पर चुनाव के समय सांसद मिथलेश कुमार ने गांव की बिजली सप्लाई सुचारु कराए जाने का वायदा किया था। प्र्रदेश में उनकी पार्टी की सरकार बनने के बाद भी इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया गया है। गांव में बिजली लाइन का उपयोग कपड़े सुखाने के लिए किया जा रहा है।