फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अल्टीनेटरों से लाखों का तांबे का तार चोरी

Thu, 22 Nov 2012 12:00 PM IST
Shahjahanpur
विज्ञापन
विज्ञापन
सिंधौली में टेंट हाउस के सामने रखे थे जनरेटर
विज्ञापन

- बहादुरगंज में गुल्लक से तीन हजार चुरा ले गए चोर
सिटी रिपोर्टर
शाहजहांपुर। सिंधौली कस्बे में टेंट हाउस के सामने रखे जनरेटरों के चोरों ने अल्टीनेटर तोड़ दिए। चोर अल्टीनेटरों से करीब एक लाख रुपये का एल्यूमिनियम और तांबे का तार और अन्य पार्ट्स ले गए, जबकि सदर क्षेत्र में चोरों ने एक दुकान की कुंडी तोड़ दी और गुल्लक में रखे तीन हजार रुपये चोरी कर ले गए। सूचना पुलिस को दे दी गई है।
थाना सिंधौली के गांव मुर्छा निवासी हरिपाल राठौर की कस्बा सिंधौली में राठौर टेंट हाउस के नाम से दुकान है। उनकी दुकान के सामने चार बड़े जनरेटर रखे थे। दुकान बंद करने के बाद श्री राठौर अपने घर चले गए। बडे़ होने के कारण जनरेटर दुकान के बाहर ही रखे थे। मंगलवार की रात चोरों ने जनरेटरों के अल्टीनेटर तोड़ दिए। चोर अल्टीनेटरों से एल्यूमिनियम, तांबे आदि का करीब साठ हजार रुपये का तार और चालीस हजार रुपये के पुर्जे चोरी कर ले गए। दुकान के पीछे भी नकब लगाया गया, लेकिन यहां आहट सुनकर आसपास के लोग जाग गए, तभी चोर भाग गए। सुबह सूचना मिलने पर दुकान स्वामी मौके पर पहुंचे। तहरीर पुलिस को दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, शहर के बहादुरगंज में सौरभ गुप्ता की पेंट की दुकान है। मंगलवार की रात चोरों ने दुकान का कुंडा तोड़ दिया और दरवाजा खोलकर अंदर घुस गए। चोर दुकान की गुल्लक में रखे करीब तीन हजार रुपये चोरी कर ले गए। दुकानदार ने इसकी बुधवार की सुबह इसकी सूचना पुलिस को दी है। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर छानबीन शुरू कर दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें