फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदमाशों को चकमा देकर युवक लौटा

Thu, 22 Nov 2012 12:00 PM IST
Shahjahanpur
विज्ञापन
विज्ञापन
सात दिन पहले इमलिया से हुआ था मुनीश का अपहरण
विज्ञापन

- घर पहुंचने पर परिजन हुए खुश
अमर उजाला नेटवर्क
जलालाबाद। सात दिन पहले गांव इमलिया से अपहृत हुआ युवक बदायूं में बदमाशों को चकमा देकर भाग निकला। पुलिस की सूचना पर वहां पहुंचे परिजन युवक को घर ले आए। उसके सकुशल मिलने से घर में खुशी का माहौल है।
बता दें कि 14 नवंबर को उक्त गांव के रामलड़ैते के उन्नीस वर्षीय पुत्र मुनीश कुमार को शाम करीब आठ बजे खेत से अगवा कर आधा दर्जन बदमाश ले गए थे। घटना के बाद से पुलिस तथा परिजन युवक की तलाश में जुटे थे। बुधवार तड़के चार बजे आई एक फोन कॉल ने परिजनों के चेहरों की खुशी लौटा दी। यह कॉल बदायूं पुलिस लाइंस से अपहृत युवक के बड़े भाई अरुण देव के मोबाइल पर आई, जिसमें कहा गया कि उसका भाई मुनीश यहां आ गया है।
विज्ञापन

परिजनों के साथ दोपहर को गांव पहुंचे अपहृत मुनीश कुमार ने बताया कि घटना वाले दिन सात सशस्त्र बदमाश उसे अगवा कर ले गए थे। उस रात पास के गांव के एक गन्ने के खेत में उसे रखा गया। सुबह बदमाश उसकी आंखों में पट्टी बांधकर जीप से कहीं ले गए। उसके बाद से रोजाना ठिकाने बदले गए। बताया कि इतने दिनों के अंतराल में उसे मात्र तीन बार खाना दिया गया।
विज्ञापन

बकौल मुनीश, मंगलवार की रात उसे जीप में बैठाकर कहीं ले जाया जा रहा था कि मौका पाकर उसने जीप से छलांग लगा दी। हालांकि बदमाश उसके पीछे दौड़े, परंतु अंधेरे में वह उनसे किसी तरह बचता हुआ दौड़ लगाता रहा। सुबह करीब चार बजे उसने आपको बदायूं में पाया, जहां वह पुलिस लाइंस पहुंच गया और वहां मौजूद पुलिस वालों को आपबीती सुनाई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें