फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विदेशी निवेश की मंजूरी का विरोध करेगी भाजपा

Wed, 21 Nov 2012 12:00 PM IST
Shahjahanpur
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। भाजपा के नगर विधायक सुरेश खन्ना ने कहा कि देश के खुदरा व्यापार में विदेशी निवेश की मंजूरी देकर केंद्र में सत्तारूढ़ यूपीए सरकार देश के करोड़ों खुदरा व्यापारियों के पेट पर लात मारने का काम करने जा रही है। भाजपा केंद्र के इस निर्णय का घोर विरोध करेगी। बुधवार को इसके खिलाफ धरना प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन

विधायक श्री खन्ना भाजपा नगर मंडल की बैठक में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार खुदरा व्यापार में 51 फीसदी विदेशी निवेश को मंजूरी देने जा रही है। अगर संसद में यह प्रस्ताव पास हो गया तो देश में बेरोजगारी फैल जाएगी। भाजपा सड़क से लेकर संसद तक इसका विरोध करेगी। विधायक ने बुधवार को कलक्ट्रेट पर होने वाले धरना प्रदर्शन में अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं से पहुंचने की अपील की। बैठक में वरिष्ठ नेता दयाशंकर शर्मा, नगराध्यक्ष अनिल बाण, राम सागर अवस्थी, विनय चड्डा, हरीराम मौर्या, धर्मेंद्र मोहन वाजपेई, अतुल अगिभनहोत्री, प्रदीप मिश्र, राजेंद्र कश्यप, शिवओम सक्सेना, आशीष मिश्र आदि मौजूद रहे। बैठक में सभी ने धरना प्रदर्शन सफल बनाने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें