फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक ने फंासी लगाकर जान दी

Sun, 18 Nov 2012 12:00 PM IST
Shahjahanpur
विज्ञापन
विज्ञापन
ईंटारोरा-सिंधौली। पत्नी से विवाद के बाद एक युवक ने घर के कमरे में मफलर से फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा है।
विज्ञापन

गांव रायपुर निवासी राकेश कुमार की सात माह पूर्व पड़ोस के गांव सुहेली में शादी हुई थी। परिजनों के अनुसार वह भैयादूज के दिन पत्नी को लेकर ससुराल गया था। दूसरे दिन उसने घर वापस जाने की बात कही तो ससुर ने कपड़े आदि खरीदने की बात कहते हुए दूसरे दिन चले जाने को कहा। इससे नाराज युवक अकेले ही घर लौट आया। बाद में उसने एक रिश्तेदार से ससुराल फोन कराते हुए पत्नी को नहीं भेजे जाने पर फांसी लगा लेने की धमकी दी। युवक का साला शाम को ही उसकी पत्नी को घर छोड़ गया।
विज्ञापन

बीती रात पति पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। युवक ने पत्नी को कमरे से बाहर निकाल दिया और कमरा अंदर से बंद कर मफलर से फांसी लगा ली। बाद में परिजनों ने किसी तरह दरवाजा खोला, लेकिन इस बीच युवक की मौत हो चुकी थी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में ले लिया। युवक की मौत से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें