फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मयूर स्पोर्टिंग, पुलिस क्लब ने जीते मैच

Fri, 16 Nov 2012 12:00 PM IST
Shahjahanpur
विज्ञापन
विज्ञापन
कारगिल शहीद कप क्रिकेट टूर्नामेंट
विज्ञापन

- इरफान और सौरभ चुने गए मैन ऑफ दि मैच
सिटी रिपोर्टर
शाहजहांपुर। कैंट मैदान पर खेले जा रहे कारगिल शहीद कप क्रिकेट टूर्नामेंट में दूसरे दिन दो मैच खेले गए। पहले मैच में मयूर स्पोर्टिंग ने केडी राइजर्स को और दूसरे मैच में पुलिस क्लब ने एमसीए को पराजित किया।
पहले मुकाबले में मयूर स्पोर्टिंग ने पहले बल्लेबाजी करते हुए नौ विकेट पर 124 रन बनाए, जिसमें इरफान ने 30 और अर्जुन ने 22 रनों का योगदान दिया। केडी क्लब की ओर से अभिषेक और केडी ने दो-दो विकेट लिए। जवाब में केडी की पूरी टीम 15 ओवर में 79 रनों पर ही ढेर हो गई। विजेता टीम की ओर से मनोज ने दो और नईम ने तीन विकेट चटकाए। इरफान को मैन ऑफ दि मैच चुना गया।
विज्ञापन

दूसरे मैच में पुलिस क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में सभी विकेट खोकर 104 रन बनाए। लाखन ने 30 रनों का योगदान किया। आसान से लक्ष्य का पीछा करने उतरी एमसीए की टीम 92 रन ही जुटा सकी और मुकाबला हार गई। आफताब ने 20 रन बनाए। मैच में पांच विकेट हासिल करने वाले विजेता टीम के खिलाड़ी सौरभ को मैन ऑफ दि मैच घोषित किया गया।
विज्ञापन

अंपायरिंग मनोज यादव, अर्जुन, आफताब, पंकज ने की। इससे पूर्व छावनी परिषद के उपाध्यक्ष गजेंद्र गंगवार और बसपा नेता असलम खां ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैचों का शुभारंभ किया। संयोजक मयूर खन्ना ने अतिथियों का स्वागत किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें