फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिलिट्री के जवान ने यात्री को दिया ट्रेन से धक्का

Fri, 16 Nov 2012 12:00 PM IST
Shahjahanpur
विज्ञापन
विज्ञापन
स्टेशन पर ट्रेन रुकते ही पानी पीने उतरा था
विज्ञापन

- सियालदाह एक्सप्रेस से औरंगाबाद जा रहा था अनिल
- बीसलपुर निवासी रामचंद्र ने कराया अस्पताल में भर्ती
सिटी रिपोर्टर
शाहजहांपुर। मिलिट्री के जवान ने ट्रेन में चढ़ते समय एक यात्री को धक्का दे दिया। यात्री गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
औरंगाबाद (बिहार) का रहने वाला अनिल (35) पुत्र राम केसरी सियालदाह एक्सप्रेस से हरियाणा से औरंगाबाद जा रहा था। स्थानीय रेलवे स्टेशन पर दोपहर करीब सवा बजे ट्रेन रुकी तो अनिल पानी पीने के लिए उतर गया। इसी दौरान ट्रेन चल दी। तभी अनिल भागता हुआ मिलिट्री कोच में चढ़ गया। कोच में चढ़ते ही मिलिट्री के किसी जवान ने उसे धक्का दे दिया। वह ट्रेन से नीचे प्लेटफार्म पर गिर गया और उसका एक पैर बुरी तरह से जख्मी हो गया।
विज्ञापन

स्टेशन पर मौजूद बीसलपुर (पीलीभीत) के रहने वाले अधिवक्ता रामचंद्र ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टर हिमांशु शेखर ने बताया कि युवक का पैर गंभीर रूप से घायल हुआ है, उसका आपरेशन करना पड़ेगा।


स्मृति द्वार से टकराई कार, एक की मौत, पांच घायल
पुवायां से शाहजहांपुर आ रहे व्यवसायी प्रमोद मिश्रा की कार के सामने गांव महमदपुर के पास साइकिल सवार आ गया। उसे बचाने के चक्कर में कार असंतुलित हो गई और स्मृति द्वार से जा टकराई। कार में सवार प्रमोद मिश्रा के अलावा विनीता मिश्रा, अल्का मिश्रा, नताशा मिश्रा और गोलू मिश्रा घायल हो गए। प्रमोद को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां देर शाम उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

इसके अलावा अन्य मार्ग दुर्घटनाओं में अवधेश शर्मा (50) पुत्र राम भरोसे निवासी लालपुर कोतवाली हरदोई, अवधेश (30) पुत्र रामनरेश निवासी जमौर कांट, राहुल (12) पुत्र चुन्ना निवासी विक्रमपुर थाना कांट के अलावा शहर के खलीलशर्की निवासी उमाकांत की पत्नी लक्ष्मी देवी (32) घायल हो गईं। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें