फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीतापुर रूट पर बढ़े रोडवेज बस डिपार्चर

Mon, 12 Nov 2012 12:00 PM IST
Shahjahanpur
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। मैगलगंज के पास मिलिट्री स्पेशल ट्रेन की बोगी बेपटरी होने से उत्तर रेलवे की सीतापुर ब्रांच लाइन पर दोपहर की सवारी गाड़ी रद् कर दी गई। जिसका सीधा लाभ परिवहन निगम को मिला। सीतापुर रूट पर जाने वाले रेलयात्रियों का बस स्टेशन पर दबाव बढ़ा देख इस मार्ग पर अतिरिक्त बसें रवाना की गईं।
विज्ञापन

निगम के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक राजेश कुमार के अनुसार सीतापुर, लखनऊ दिशा को जाने वाली स्थानीय डिपो की नियमित सेवाएं रोजाना की तरह जारी रहीं। यात्रियों की संख्या बढ़ने के अनुपात में सीतापुर मार्ग पर डिपार्चर बढ़ाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें