फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोजा में मंदिर से आठ कलश और दो घंटे चोरी

Tue, 09 Oct 2012 12:00 PM IST
Shahjahanpur
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। रविवार की रात चोर मंदिर के आठ कलश और दो घंटे चोरी कर ले गए। इसकी जानकारी होने पर नागरिकों में आक्रोश पनप उठा। लोगों ने हंगामा करते हुए रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की। इस पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू की और घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली।
विज्ञापन

रोजा के आदर्श नगर में आदर्श नाथ का मंदिर है। रविवार की रात चोर मंदिर के ऊपर से आठ कलश और अंदर से दो घंटे चोरी कर ले गए। लोगों ने जब मंदिर के कलश गायब देखे तो उनमें आक्रोश पनप उठा। काफी संख्या में लोग मंदिर परिसर में एकत्र हो गए और पुलिस की लचर कार्यप्रणाली के विरोध में हंगामा करने लगे। मंदिर से चोरी की घटना होने के बाद भी पुलिस ने इसे गंभीरता से नहीं लिया। दोपहर तक पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। इसको लेकर लोगों में आक्रोश कुछ ज्यादा ही पनपने लगा। इसकी जानकारी होने पर रोजा पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू की। एसओ रोजा आरएस यादव ने बताया कि घटना की सूचना पुलिस को देरी से मिली थी। उन्होंने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें