फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

12 अक्तूबर को रिलीज होगी फिल्म अता-पता-लापता

Sat, 29 Sep 2012 12:00 PM IST
Shahjahanpur
विज्ञापन
विज्ञापन
राजपाल की फिल्म का संगीत बिग बी ने किया लांच
विज्ञापन

- लांचिंग समारोह में महेंद्रू, जरीफ, कृष्णा और दिलीप को अमिताभ ने किया सम्मानित
- होम प्रोडक्शन के बैनर तले बनी फिल्म का निर्देशन भी राजपाल ने किया
सिटी रिपोर्टर
शाहजहांपुर। सिने अभिनेता राजपाल यादव ने अपने होम प्रोडक्शन की पहली फिल्म अता-पता-लापता का म्यूजिक भव्य समारोह के साथ लांच कर दिया है। बांद्रा (मुंबई) स्थित रंग-शारदा ऑडीटोरियम में सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने फिल्म का म्यूजिक रिलीज कर अभिनेता से निर्देशक बने राजपाल का उत्साहवर्धन किया।
खास बात यह रही कि नगर से म्यूजिक लांचिंग समारोह में शिरकत करने गए उनके वरिष्ठ रंगकर्मी चंद्रमोहन महेंद्रू, जरीफ मलिक आनंद, कृष्ण कुमार श्रीवास्तव उर्फ कृष्णा, दिलीप आनंद समेत एनएसडी के पूर्व निदेशक डॉ. राम गोपाल बजाज, बीएनए लखनऊ के पूर्व निदेशक जुगल किशोर, साहित्यकार और नाट्य निर्देशक उर्मिल कुमार थपलियाल, धारावाहिक स्वराज के निर्देशक दहलानी आदि को बिग बी ने फूल मालाएं और मेडल पहनाकर उनका स्वागत किया।
विज्ञापन

समारोह से लौटकर आए श्री मलिक ने बताया कि महानायक अमिताभ बच्चन ने फिल्म का म्यूजिक लांच कर राजपाल यादव के होम प्रोडक्शन नौरंग गोदावरी इंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड के बैनर तले बनी फिल्म अता-पता-लापता की प्रशंसा करते हुए सभी से उसे देखने की अपील भी की। राजपाल ने मायानगरी में साबित कर दिया है कि वह अच्छे कलाकार ही नहीं, बल्कि अच्छे निर्माता-निर्देशक भी हैं।
राजपाल यादव ने आभार जताते हुए कहा कि उनका एक और सपना पूरा हो रहा है। यह उनके निर्देशन में बनी पहली फिल्म है। इसमें सहयोग करने वाले हर व्यक्ति के वह आभारी हैं।
विज्ञापन

राजपाल ने बताया कि फिल्म 12 अक्तूबर को रिलीज की जाएगी। इसके प्रमोशन का कार्य शुरू हो चुका है। वह शीघ्र ही अपने गृह जनपद शाहजहांपुर में भी फिल्म का प्रमोशन करने पहुंचेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें