फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में रात भर ब्लैकआउट

Tue, 28 Aug 2012 12:00 PM IST
Shahjahanpur
विज्ञापन
विज्ञापन
बारिश में लाइन फाल्ट से चरमराया बिजली नेटवर्क
विज्ञापन

- 33 केवी लाइन के तार टूटने से बंद रहे दो सब स्टेशन
- सोमवार को सुबह दस बजे के बाद मिल सकी बिजली
सिटी रिपोर्टर
शाहजहांपुर। बारिश के साथ चली तेज हवा में रविवार की रात शहर का बिजली नेटवर्क बुरी तरीके से चरमरा गया। रोजा केपास 33 केवी लाइन के तार टूटने से दो सब स्टेशनों की पॉवर सप्लाई ठप हो गई और अन्य क्षेत्रों मेें भी कई जगह एलटी लाइन के तार टूटकर जमीन पर आ गिरे। इसके चलते शहर के तमाम मोहल्लोें में पूरी रात ब्लैक आउट रहा।
बरसात में बिजली की ओवरहेड लाइनों में अर्थिंग और शार्ट सर्किट से खराबियां पैदा होना आम बात है, लेकिन रविवार की रात बारिश के साथ चली हवा के तेज झोंकों ने बिजली नेटवर्क बुरी तरह झिंझोड़ दिया। रात करीब साढ़े आठ बजे तक शहर की सप्लाई सामान्य रही, लेकिन पानी के साथ अंधड़ चलते ही लाइनें टूटने लगीं। रोजा से अब्दुल्लागंज सब स्टेशन को आई 33 केवी के तार मंडी समिति के पास टूट गए।
विज्ञापन

चूंकि, अब्दुल्लागंज से ककरा कलां सब स्टेशन की लाइन जुड़ी है। इसलिए एचटी लाइन खराबी के शिकंजे मेें आते ही ककरा का इनकमिंग फीडर बंद हो गया। नतीजे में इन दोनों सब स्टेशनों से जुड़े गर्रा फाटक, जिया खेल, मतानी, चारखंभा, बाला तिराही, अजीजगंज, मदराखेल, तिलहरजई, आनंदपुरम, आजादपुरम, अलीजई, लोहारों का चौराहा, हद्दफ, मामुड़ी, बीबीजई आदि मोहल्लों के लोगों को पूरी रात बिजली संकट झेलना पड़ा।
विज्ञापन

हालांकि, सोमवार को तड़के करीब चार बजे फाल्ट सही करके लोड डाला गया, लेकिन लाइन फिर ट्रिप हो गई। उधर, कैंट और लकड़ी मंडी की 11 केवी लाइनों के तार टूटने से कटियाटोला, सदर (आंशिक), तारीन बहादुरगंज, चमकनी अंटा, घंटाघर, ताजूखेल आदि क्षेत्रों के लोगों को पूरी रात बिजली संकट झेलना पड़ा। सुबह करीब दस बजे के बाद सभी लाइनें ठीक हो पाने के बाद ही बिजली सप्लाई सामान्य हो सकी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें