फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब नहीं भटकना होगा प्रवेश के लिए

Sun, 01 Jul 2012 12:00 PM IST
Shahjahanpur
विज्ञापन
विज्ञापन
13 स्कूलों को और मिला राजकीय हाईस्कूल का दर्जा
विज्ञापन

- दो जुलाई से शुरू होगी कक्षा नौ में प्रवेश की प्रक्रिया
- पहले भी हो चुके हैं बेसिक के छह स्कूल उच्चीकृत
- ‘बा’ स्कूल की शत-प्रतिशत छात्राओं को मिलेगा दाखिला
सिटी रिपोर्टर
शाहजहांपुर। राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के अंतर्गत बेसिक शिक्षा के उच्च प्राथमिक स्कूलों का उच्चीकरण किए जाने का सिलसिला जारी है। इस बार नवीन सत्र से 13 और विद्यालयों में कक्षा नौ में प्रवेश प्रक्रिया आरंभ कर दी जाएगी। योजना से ग्रामीण अंचलों के छात्र-छात्राओं को कक्षा नौ में प्रवेश के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। खास तौर पर कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की छात्राओं को तो शत-प्रतिशत प्रवेश मिल सकेगा।
अभियान के तहत सत्र 2011-12 में ब्लाक बंडा के ढका घनश्याम और नभीची, भावलखेड़ा के सरसावां, ददरौल के पिपरोला, जैतीपुर के शंकरपुर पिटराई, जलालाबाद के ककराला, कांट के जमुनिया दौलतपुर और पड़ैचा, खुटार के चांदपुर, मिर्जापुर के सादिकपुर, पुवायां के वितौनी और तिलहर के उच्च प्राथमिक स्कूल ढकिया तथा नौगाई को राजकीय हाई स्कूल का दर्जा दिया गया है। इन स्कूलों में दो जुलाई से कक्षा नौ की प्रवेश प्रक्रिया आरंभ कर दी जाएगी।
विज्ञापन

बता दें कि माध्यमिक शिक्षा अभियान के तहत बेसिक के जूनियर हाईस्कूलों को उच्चीकृत कर उन्हें राजकीय हाईस्कूल का दर्जा देने का काम वर्ष 2009-10 में शुरू हो गया था। तब विकास खंड ददरौल के उच्च प्राथमिक स्कूल शाहबाजनगर, खुदागंज के खेड़ा नवादा और खुटार के मलिका स्कूल को उच्चीकृत किया गया। इसके बाद सत्र 2010-11 में निगोही के बरी लालपुर, सिंधौली के विलंदपुर गद्दीपुर और जलालाबाद के खंडहर गांव के जूनियर स्कूलों को राजकीय हाईस्कूल स्थापित किया गया। सत्र 2009-10 के तीनों स्कूलों के अपने भवन भी पूर्ण हो चुके हैं, जबकि 2010-11 के तीनों के स्कूल भवन निर्माणाधीन हैं।
इतना ही नहीं सत्र 2012-13 के लिए 19 विद्यालय और प्रस्तावित किए गए हैं। इन स्कूलों में राजकीय इंटर कालेज के वरिष्ठ प्रवक्ताओं को बतौर प्रभारी प्रधानाचार्य नियुक्त किया जा रहा है।
विज्ञापन




‘उच्चीकृत हुए समस्त स्कूलों में कक्षा नौ संचालित करने के लिए एक-एक कक्ष आवंटित करने के निर्देश संबंधित प्रधान अध्यापक को दिए जा चुके हैं। नजदीक के क्षेत्र में संचालित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय से कक्षा आठ पास बालिकाओं को इन स्कूलों में शत-प्रतिशत प्रवेश दिया जाएगा, इससे बालिका शिक्षा को बढ़ावा मिलेगा और प्रवेश समस्या भी हल हो सकेगी। उच्चीकृत स्कूलों में प्रधानाचार्यों की नियुक्ति की जा चुकी है।’
- चंद्रकेश सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें