फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक लाख का तार लूट ले गए बदमाश

Wed, 30 May 2012 12:00 PM IST
Shahjahanpur
विज्ञापन
विज्ञापन
दो बार पहले भी पैलेस में हो चुकी है चोरी
विज्ञापन

- पुलिस ने नहीं दर्ज की रिपोर्ट
अमर उजाला नेटवर्क
खुटार। बीती रात चौकीदार को बंधक बनाकर बदमाश एक लाख रुपये से अधिक का तार लूट ले गए। मामले की तहरीर पुलिस को दी गई, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। व्यापारियों ने बदमाशों का पता लगाए जाने और रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।
नगर के तिकुनियां चौराहा स्थित करतार पैलेस में बीती रात गांव बुझिया के श्रीराम और शंकर चौकीदारी कर रहे थे। श्रीराम की ड्यूटी जनरेटर रूम और शंकर गेट के पास तैनात था। आधी रात के करीब आधा दर्जन सशस्त्र बदमाश पैलेस की बाउंड्री फांदकर अंदर घुस आए और श्रीराम को असलहों की नोक पर धमकाते हुए बांधकर डाल दिया। एक बदमाश उसके ऊपर तमंचा तानकर पहरेदारी करता रहा और शेष बदमाशों ने पैलेस में लगे 62 और 25 केवीए के अल्टीनेटरों को तोड़कर फील्ड सहित अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बदमाशों के जाने के बाद श्रीराम किसी तरह बंधनमुक्त हुआ और शंकर को घटना की जानकारी दी। सूचना पाकर पैलेस स्वामी देवेंद्र सिंह भी मौके पर पहुंचे और पुलिस को मामले की जानकारी दी। पुलिस ने मौका मुआयना कर बदमाशों की तलाश की, लेकिन कोई पता नहीं चल सका। पुलिस ने बताया कि उन्हें मामले की तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें