फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी के आरोप में दो महिलाएं गिरफ्तार

Tue, 15 May 2012 12:00 PM IST
Shahjahanpur
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। जलालनगर बजरिया में सर्राफा की दुकान पर चोरी के आरोप में दो महिलाओं को दुकानदारों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन

क्षत्रिय ज्वैलर्स के स्वामी अनिल सिंह ने बताया कि उनकी दुकान पर दुपहर बाद कुछ महिलाएं चढ़ीं और उन्होंने पायल दिखाने की बात कही। जब वह पायल का डिब्बा उठाने लगे तो उन्होंने नाक के फूल वाला पूरा पत्ता साफ कर दिया, उसमें सोने के 25 फूल थे। पुलिस को दोनों महिलाओं के पास से दो जोड़ी पुरानी पायलें, एक जोड़ी पुराने बिछुए और आर्टिफिशल अंगूठी बरामद हुईं। दोनों महिलाओं को महिला पुलिस के हवाले कर दिया गया है।
विज्ञापन

इधर, पकड़ी गई महिलाओं ने रोते हुए बताया कि वे बेकसूर हैं। वह सीतापुर मार्ग स्थित एक रिश्तेदारी में लड़की देखने जा रही थीं, उसी के लिए एक जोड़ी पायल खरीदनी थी। उन्होंने चोरी नहीं की। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें