शाहजहांपुर। शनिवार को रोजा की अटसलिया फाटक पर आरसी मिशन थाने के मिश्रीपुर निवासी शिव सरन (40) की ट्रेन से कटकर मौत हुई थी। परिजनों ने रविवार को जिला अस्पताल की मॉरचरी पहुंच कर शव की शिनाख्त की। परिजनों ने बताया कि शनिवार तीन बजे शिव सरन घर से निकला था और उसकी ट्रेन से कटकर मौत हो गई। उसकी मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल।