- ग्राम रोजगार सेवक एसोसिएशन की बैठक
सिटी रिपोर्टर
शाहजहांपुर। ग्राम रोजगार सेवक एसोसिएशन की बैठक में रोजगार सेवकों को ग्राम पंचायत अधिकारी का दर्जा देने का मुद्दा उठाया गया। बैठक में संगठन की मजबूती पर भी बल दिया गया।
पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस परिसर में हुई बैठक को संबोधित करते हुए जिला प्रभारी ललितेश शास्त्री ने कहा कि रोजगार सेवकों को वित्तीय अधिकार देने का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि रोजगार सेवक शोषण का शिकार हो रहे हैं। उनका मानदेय बढ़ाकर 15 हजार रुपये किया जाए और अनुबंध की प्रक्रिया समाप्त की जाए। जिलाध्यक्ष पिंटू यादव ने कहा कि संगठन के पदाधिकारियों का रवैया संगठन के प्रति ठीक नहीं है।
बैठक को श्याम बिहारी वर्मा, ओमकांत त्रिपाठी, कुलदीप सागर, रविंद्र पाल आदि ने संबोधित किया। बैठक का संचालन महासचिव संतनपाल सिंह ने किया। इस मौके पर वेदप्रकाश वर्मा, राजेश कुमार वर्मा, अमर सिंह, जयवीर सिंह यादव, ओमसिंह, राम सिंह, बागेश सिंह, सर्वेश सिंह आदि मौजूद रहे।