फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिरदर्द बना युवतियों के भागने का प्रकरण

Sat, 12 May 2012 12:00 PM IST
Shahjahanpur
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ और शाहजहांपुर की पुलिस छान रही है खाक
विज्ञापन

- 19 अप्रैल को सिकंदरपुर अफगानान से एक युवती को भगा ले गया था एक हीरो
अमर उजाला नेटवर्क
जलालाबाद। युवतियों के भागने का प्रकरण पुलिस विभाग के लिए सिरदर्द बना हुआ है। क्षेत्र के इन दो चर्चित मामलों में जहां एक आरोपी की लखनऊ पुलिस को तलाश है वहीं दूसरे आरोपी की तलाश में यहां की पुलिस मुंबई की खाक छान रही है।
मालूम हो कि गत 19 अप्रैल को हीरो से नेता बना क्षेत्र का एक चर्चित चेहरा गांव सिकंदरपुर अफगानान से एक युवती को लेकर रफू चक्कर हो गया। कई दिन तलाशने के बाद सफलता न मिलने पर युवती के परिजनों ने करीब एक हफ्ता पहले कोतवाली में बहला-फुसलाकर भगा ले जाने की रिपोर्ट कथित हीरो के खिलाफ दर्ज करा दी। अभी पुलिस इस आरोपी की तलाश में इधर-उधर दौड़ लगा ही रही थी कि बीते छह मई को इस आरोपी हीरो की लड़की को हीरो के साथ भागने वाली युवती का भाई लखनऊ से उस दौरान किसी तरह भगा ले आया जब वह मुंबई जाने के लिए लखनऊ में रुकी हुई थी। इस मामले में हीरो की मां की ओर से लखनऊ के थाना नाका हिंडोला में गांव सिकंदरपुर के तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत करा दिया गया।
विज्ञापन

गत आठ मई को नाका हिंडोला थाना से आई पुलिस टीम ने इन आरोपियों की तलाश में गांव सिकंदरपुर में कई स्थानों पर ताबड़तोड़ छापे मारेेेेेेेेे। इधर हीरो की तलाश में जुटी कोतवाली पुलिस को उसका सुराग मुंबई में लगने पर बुधवार को यहां से गई पुलिस टीम वहां की खाक छान रही है। फिलहाल अभी तक दोनों थानों की पुलिस के हत्थे कोई आरोपी नहीं चढ़ा है।
विज्ञापन



जिला बदर भी है आरोपी
कोतवाली इंचार्ज आरके सिंह ने बताया कि गांव सिकंदरपुर का निवासी और लखनऊ से हीरो की लड़की लगाने के मुख्य आरोपी युवक पर गुंडा एक्ट की कार्रवाई होने के साथ पुलिस रिकार्ड में वह जिला बदर अपराधी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें