फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लटूरी गैंग के खिलाफ गैंगेस्टर की कार्रवाई

Fri, 11 May 2012 12:00 PM IST
Shahjahanpur
विज्ञापन
विज्ञापन
आठ लोगों का है गिरोह, सात लोग ईसापुर के
विज्ञापन

- भय के कारण लोग नहीं लिखाते रिपोर्ट, डरते हैं गवाही देने से भी
अमर उजाला नेटवर्क
पुवायां। शातिर लटूरी और उसके गैंग के सदस्यों के खिलाफ गैंगेस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस के अनुसार गैंग के लोग अक्सर वारदातों को अंजाम देते रहते हैं। भय के कारण लोग गैंग के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने और गवाही आदि देने से डरते हैं।
विज्ञापन

गौरतलब है कि कुछ माह पूर्व लटूरी गैंग ने गांव गंगसरा में एक सर्राफ की दुकान का ताला तोड़कर सेफ चोरी कर ली थी। बाद में उसमें रखा सोना, चांदी चोरी कर लिया गया। माल का बंटवारा होने से पहले ही पुलिस ने गैंग के सरगना लटूरी के घर छापा मारकर गिरोह के सदस्यों को माल सहित धर दबोचा था और जेल भेज दिया था। लटूरी मूल रूप से सिंधौली थाना क्षेत्र के गांव रधौली का रहने वाला है। घटना के समय वह पुवायां के मुहल्ला हरदयाल कूंचा में रहता था। लटूरी के अलावा उसके गैंग के थाना निगोही के गांव ईसापुर निवासी मोहन सिंह, हरीशंकर, गुरुप्रसाद उर्फ भुर्जी, हरी सिंह, हरद्वारी लाल आदि के खिलाफ यूपी समाज विरोधी क्रियाकलाप अधिनियम 1986 के तहत कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें