फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोली मारने के बाद साइकिल सवार से दस हजार लूटे

Wed, 09 May 2012 12:00 PM IST
Shahjahanpur
विज्ञापन
विज्ञापन
मीरानपुर कटरा (शाहजहांपुर)। गांव लौट रहे साइकिल सवार को तीन बदमाशों ने गोली मार दी। गोली मारने के बाद बदमाश साइकिल सवार से दस हजार रुपये लूट ले गए। घटना की तहरीर पुलिस को दे दी गई है। पुलिस ने घायल को अस्पताल भेजा है।
विज्ञापन

घटना मंगलवार रात करीब साढे़ आठ बजे तिलहर-जैतीपुर मार्ग पर स्थित गांव कमलापुर के पास हुई। गांव मिल्कीपुर निवासी शमशाद अली साइकिल से गांव लौट रहा था। रास्ते में घात लगाए बैठे तीन बदमाशों ने उसे घेर लिया। गोली मार कर घायल कर दिया गया। यही नहीं बदमाशों ने उसके पास रखे दस हजार रुपये लूट लिए और फरार हो गए। घायल ने थाने पहुंच कर घटना की तहरीर दी। पुलिस ने बताया कि घायल को चिकित्सीय परीक्षण के लिए अस्पताल भेजा गया है। शमशाद कपड़े सिलने का काम करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें