फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परीक्षकों को तीसरे दिन मिल जाएगा भुगतान

Sun, 06 May 2012 12:00 PM IST
Shahjahanpur
विज्ञापन
विज्ञापन
शिक्षक विधायक ने सुनीं समस्याएं
विज्ञापन

सिटी रिपोर्टर
शाहजहांपुर। शनिवार को शिक्षक विधायक सुभाष चंद्र शर्मा ने शिक्षकों से भेंट कर उनकी समस्याएं सुनीं।
श्री शर्मा शनिवार को यहां पहुंचे। उन्होंने माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष महिपाल सिंह चौहान, जिलामंत्री राम बाबू तिवारी, अश्वनी कुमार मिश्र, हृदयेश कुमार, कृष्ण कुमार शुक्ला के साथ एबी रिच इंटर कॉलेज, इस्लामियां इंटर कॉलेज और राजकीय इंटर कॉलेज में उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन केंद्र पर पहुंच कर शिक्षकों से भी भेंट की। उनकी समस्याएं सुनकर निस्तारण का आश्वासन दिया। श्री शर्मा ने बताया कि इस बार मूल्यांकन कार्य का भुगतान बिल के माध्यम से ट्रेजरी द्वारा न करके बजट सीधे डीआईओएस के खाते में जमा किया जाएगा। इसके बाद डीआईओएस मूल्यांकन समाप्ति के तीन दिन के अंदर परीक्षकों को पावना के चेक जारी करेंगे।
विज्ञापन

मूल्यांकन केंद्रों पर इंद्रपाल सिंह, सुरेश पाल सिंह, आरएन महंत, विक्रांत, नवीन, विजय कुमार सिंह, अवधेश सिंह, विनय कुमार आदि ने अपने नेता का स्वागत किया। इसके बाद शिक्षक विधायक ने डीआईओएस चंद्रकेश सिंह से भी शिष्टाचार भेंट की। डीआईओएस ने भी उन्हें शिक्षकों की समस्याओं को तत्परता से निपटाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें