फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्राओं ने मनाया गुरु अर्जुन देव का जन्मदिन

Thu, 03 May 2012 12:00 PM IST
Shahjahanpur
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। गुरु नानक पाठशाला कन्या हाई स्कूल में सिखों के गुरु अर्जुन देव का जन्मदिन श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया।
विज्ञापन

इस अवसर पर प्रधानाचार्य हरमीत कौर के नेतृत्व में शिक्षिकाओं और बच्चों ने गुरु साहिब के चित्र पर माल्यार्पण किया, तत्पश्चात छात्राओं ने सबद-कीर्तन कर गुरु महिमा से अन्य छात्राओं को अवगत कराया। प्रधानाचार्य श्रीमती कौर ने गुरु साहिब के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए संपूर्ण मानव समाज की सेवा के लिए छात्राओं का आह्वान किया। कहा: गुरु की सेवा और उनके आदर्श ही हमें नेक राह दिखा सकते हैं।
विज्ञापन

कार्यक्रम में दविंदर कौर, बलजीत कौर, रमा यादव, अचला श्रीवास्तव, राधा शर्मा, पुष्पा रानी, नीलम अग्निहोत्री, मीना शुक्ला, हरजीत कौर, परविंदर कौर, कंचन मिश्रा, हरप्रीत कौर आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें