फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंग्रेजी माध्यम से शिक्षा देंगे दो परिषदीय स्कूल

Sat, 06 Dec 2014 05:30 AM IST
Shahjahanpur
विज्ञापन
विज्ञापन
- प्राइमरी स्कूल अकर्रा रसूलपुर और हथौड़ा द्वितीय चयनित
विज्ञापन

- दोनों स्कूल के चयनित होने की रिपोर्ट शासन को भेजी गई
अमर उजाला ब्यूरो
शाहजहांपुर। प्रत्येक जिले में पाइलट प्रोजेक्ट के तहत दो-दो नगर क्षेत्र के स्कूलों में अंग्रेजी माध्यम से शिक्षण कार्य कराया जाएगा। इसके तहत नगर क्षेत्र से सटे भावलखेड़ा और ददरौल ब्लाक के एक-एक विद्यालय को चुना गया है, जबकि नगर क्षेत्र में एक भी विद्यालय को इसके काबिल नहीं समझा गया। जिले से इसकी रिपोर्ट भी शासन को भेज दी गई है।
विज्ञापन

प्रदेश के सभी जिलों के दो-दो विद्यालयों में अंग्रेजी माध्यम से आगामी शैक्षिक सत्र में पढ़ाई कराने की तैयारी पायलट प्रोजेक्ट के रूप कराने के निर्देश दिए गए थे। इसमें जनपद मुख्यालय के दो विद्यालयों को चुने जाने का निर्देश दिया गया था। उनमें भी अंग्रेजी माध्यम से शिक्षा देने वाले शिक्षकों को शिक्षण कार्य के लिए रखने के निर्देश बेसिक शिक्षा निदेशक दिनेश बाबू शर्मा ने बीएसए को दिए थे। इस के तहत भावलखेड़ा ब्लाक का प्राइमरी स्कूल हथौड़ा द्वितीय और ददरौल ब्लाक का प्राथमिक विद्यालय अकर्रा रसूलपुर को चयनित किया गया है। इसमें नगर क्षेत्र के परिषदीय विद्यालयों में बेहतर व्यवस्था न होने की वजह से नहीं चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें