फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिटायर्ड बैंक मैनेजर के घर से दस लाख की चोरी

Wed, 03 Dec 2014 05:31 AM IST
Shahjahanpur
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मकान में ताला डालकर बेटी के घर हरदोई गए थे
अमर उजाला ब्यूरो
शाहजहांपुर। थाना सदर बाजार क्षेत्र के मोहल्ला महमंद जलालनगर में रहने वाले रिटायर्ड बैंक मैनेजर विश्राम के बंद घर से सोमवार की रात चोरों ने दस लाख के जेवर और पचास हजार की नगदी चोरी कर ली। बैंक मैनेजर ने तहरीर दे दी है।
विश्राम कानपुर की पंजाब नेशनल बैंक से डेढ़ साल पहले बैंक मैनेजर के पद से रिटायर हुए थे। सोमवार को वह घर में ताला डालकर अपनी बेटी पूजा सिंह के बेटे के जन्मदिन के कार्यक्रम में शामिल होने परिवार के साथ हरदोई गए थे। मंगलवार की सुबह 11 बजे जब वह घर आए तो दरवाजे का ताला खोला। अंदर तीन कमरों के ताले टूटे हुए थे और सारा सामान बिखरा पड़ा था। देखने के बाद पता लगा कि चोर कमरे में रखी अलमारी का लॉकर तोड़कर दस लाख रुपये कीमत के जेवर और 50 हजार की नगदी चोरी कर ले गए। चोरी गए जेवरों में 10 सोने की अंगूठी, चार जोड़ी झुमकी, चार सोने के हार, तीन जोड़ी पायल, चांदी की चम्मच कटोरी, 42 चांदी के सिक्के और तीन जोड़ी सोने के कुंडल, एक करधनी, चार सोने की चूड़ियां, दो जोड़ी टॉप्स, तीन जोड़ी बच्चों की पायल अपने साथ ले गए। चोरी की तहरीर पर थाना सदर बाजार पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन

00
बेटी के जेवर ले गए चोर
विश्राम की बड़ी बेटी पूनम निगोही क्षेत्र के गांव डींग के प्राथमिक स्कूल में प्रधानाध्यापक के पद पर कार्यरत हैं। उनके पति सुनील आर्य सुल्तानपुर की कंज्यूमर फोरम में रीडर के पद पर कार्यरत हैं। वह पड़ोस में बनी आवास विकास कॉलोनी में किराए के मकान में रहती हैं। पूनम ने किराए के मकान में रहने की वजह से जेवरों सुरक्षित अपने पिता के मकान में रख दिया था। जेवर चोरी होने के बाद पूनम का बुरा हाल है। उसने सपने में भी नहीं सोचा था कि पिता के घर से उसके जेवर चोरी हो जाएंगे।
00
छत के रास्ते घर में दखिल हुए चोर
विश्राम के मुताबिक चोर पड़ोस में खाली पड़े मकान से छत के रास्ते घर में दाखिल हुए। चोरों ने आराम से कमरे के ताले तोड़ और सिर्फ जेवर और नगदी ले गए। चोरों ने कीमती कपड़े व अन्य कोई समान नहीं छुआ।
00
रिटायरमेंट में मिले सिक्के भी ले गए चोर
रिटायर्ड बैंक मैनेजर विश्राम को रिटायरमेंट के समय लोगों ने चांदी के सिक्के उपहार के रूप में दिए थे। उन्होंने 42 सिक्कों को संजोकर रख रखा था। चोर सभी सिक्के अपने साथ ले गए।
विज्ञापन

00
आसपास के ही हैं चोर
थाना सदर बाजार इंस्पेक्टर जेपी तिवारी के मुताबिक चोरी करने वाले लोग आसपास के ही हैं। उन्हें विश्राम के मकान के बारे में जानकारी थी। चोर जेवर और नगदी के अलावा और कोई सामान नहीं ले गए। चोरी के बार में आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें