फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौनिहालों की लंबी उम्र को हुआ मंथन

Sat, 29 Nov 2014 05:31 AM IST
Shahjahanpur
विज्ञापन
विज्ञापन
- कार्यशाला में अफसरों को बताई पोषण मिशन की अहमियत
विज्ञापन

- कुपोषित बच्चों की सर्वाधिक संख्या वाले छांटने को कहा
अमर उजाला ब्यूरो
शाहजहांपुर। अत्याधिक कुपोषित बच्चों वाले गांवों में शिशु मृत्यु दर में कमी लाने के लिए शुक्रवार को विकास भवन सभागार में एक कार्यशाला र्हुई। इसमें मौजूद विभिन्न विभागों के अधिकारियों को सीडीओ डॉ. राममनोहर मिश्रा ने पोषण मिशन के प्रस्तावित कार्यों का ब्योरा देते हुए अपनी-अपनी जिम्मेदारी निभाने को कहा।
विज्ञापन

सीडीओ ने कहा कि स्वस्थ्य पोषण अशिक्षा, गरीबी और अस्वच्छता से जुड़ी कुपोषण ऐसी गंभीर समस्या है जिसे विभिन्न विभागों के आपसी समन्वय और सामूहिक प्रयासों से ही दूर करना संभव है। उन्होंने सभी सीडीपीओ को शनिवार तक सर्वाधिक कुपोषित गांवों की सूची उपलब्ध कराने को कहा। फिर ऐसे गांव विभिन्न विभागों के अधिकारी गोद लेकर वहां कुपोषण का स्तर कम करने के प्रयास करेंगे। उन्होंने इस कार्य में ग्रामीण विकास विभाग, पंचायती राज, खाद्य एवं आपूर्ति, बेसिक शिक्षा, माध्यमिक शिक्षा आदि विभागों की अहम जिम्मेदारी का उल्लेख करते हुए कहा कि कुपोषण दूर करने में यह सभी विभाग अपनी सक्रियता बढ़ाएं। कार्यशाला में डीडीओ पीपी त्रिपाठी, डीआरडीए के परियोजना निदेशक चंद्रशेखर शुक्ला, एसीएमओ डॉ. डीके सोनकर, जिला कार्यक्रम अधिकारी बुद्घि मिश्रा आदि अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें