फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खन्नौत नदी में डूबे पिता-पुत्री

Fri, 28 Nov 2014 05:31 AM IST
Shahjahanpur
विज्ञापन
विज्ञापन
बेटी को बचाने नदी में कूदे पिता का मिला शव, बेटी की तलाश जारी
विज्ञापन

- सिंधौली के ददियुरा गांव में हुआ हादसा
- पांच घंटे में श्रीनिवास का शव ढूंढ सके गोताखोर
- एक अन्य व्यक्ति भी डूबने से बाल-बाल बचा
अमर उजाला ब्यूरो
सिंधौली। क्षेत्र के गांव ददियुरा से गुजरने वाली खन्नौत नदी से पानी लेते समय डूबी 17 वर्षीय बेटी शोभा को बचाने की कोशिश में पिता श्रीनिवास भी नदी में कूद गया। कुंड में डूबने के कारण दोनों बाहर नहीं निकल पाए, बाद में गोताखोरों ने पांच घंटे की मशक्कत के बाद श्रीनिवास का शव बरामद कर लिया। शोभा की तलाश जारी है, हालांकि ऐसी संभावना कम ही है कि वह जीवित होगी। पुलिस की निगरानी में अब शुक्रवार सुबह से फिर तलाश की जाएगी। बताते हैं कि उन दोनों के डूबने पर गांव का एक अन्य व्यक्ति भी नदी में कूद गया था, जिसे बमुश्किल बचाया जा सका। यहां बता दें कि श्रीनिवास को गांव वाले डॉक्टर साहब कहकर बुलाया करते थे।
श्रीनिवास ददियुरा का ही रहने वाला था और उसका खेत खन्नौत नदी के किनारे पर है। बृहस्पतिवार की सुबह वह खेत की सिंचाई करने के लिए इंजन की फिटिंग कर रहे थे। सुबह करीब 10 बजे बेटी शोभा खेत पर उनके लिए खाना लेकर गई थी। इसी दौरान शोभा शौच के लिए नदी से पानी लेने गई, तभी उसका पैर फिसल गया और नदी के कुंड में फंस गई। शोभा को डूबते देख आसपास खेतों में काम कर रहे लोगों ने शोर मचाया। शोर सुनकर वहां पहुंचे श्रीनिवास बेटी को डूबते देख नदी में कूद पड़े। पिता-पुत्र दोनों ही कुंड में फंस गए। उन्हें डूबता देख गांव का विनोद सक्सेना नदी में घुस गया, वह भी डूबने से बाल-बाल बचा। ग्रामीणों ने किसी तरह से विनोद को नदी से निकाला, नदी से निकालने के एक घंटे बाद विनोद को होश आया। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पुलिस पहुंच गई। दमकल की टीम ने नदी में जाल डालकर काफी देर शव खोजने का प्रयास किया, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। तब आसपास के गांवों से गोताखार बुलाए गए। उन्होंने पांच घंटे की मशक्कत के बाद श्रीनिवास का शव ढूंढ लिया। देर शाम तक शोभा की तलाश में गोताखोर लगे रहे। पुलिस ने श्रीनिवास के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन



पढ़ने लिखने में
होशियार है शोभा
शोभा नियामतपुर में फूल सिंह इंटर कॉलेज में इंटर की छात्रा है। उसके डूबने की खबर सुनकर कॉलेज के प्रबंधक वीरेंद्र पाल सिंह यादव और प्रधानाचार्य रामकुमार यादव भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने लोगों को बताया कि शोभा पढ़ने लिखने में बहुत होशियार है और अपनी कक्षा में हमेशा उसके अच्छे अंक आते थे।


भाई से खाना लेकर
खुद देने चली गई थी
शोभा का बड़ा भाई रवि पिता को खाना देने जा रहा था। उसके स्कूल की देर होते देख शोभा ने रवि के हाथ से खाना लेते हुए कहा कि तुम्हें स्कूल की देर हो रही है, तुम स्कूल जाओ, पिता को खाना मैं दे आऊंगी।


इससे पहले भी हो
चुकी है कई घटनाएं
ददियुरा गांव के पास खन्नौत नदी में काफी बड़ा कुंड बना हुआ है। इसी कुंड में शोभा और श्रीनिवास फंस गए। कुंड के आसपास काफी दलदल भी है। इस कुंड में काफी समय पहले गांव में एक शादी में आया शाहजहांपुर के मोहल्ला खिरनीबाग का युवक नहाने पहुंच गया था और इसी कुंड में डूब गया था, उसका शव तीसरे दिन मिला था। इसके अलावा अक्सर इस कुंड में फंसकर कई जानवर डूब चुके हैं।


घटनास्थल पर लगा रहा लोगों का तांता
घटना की खबर सुनकर गांव के साथ-साथ आसपास गांव के लोग बड़ी संख्या में घटनास्थल पर पहुंच गए। पुलिस को लोगों की भीड़ पर काबू करने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। देर शाम तक लोग घटनास्थल पर डटे रहे।
विज्ञापन



मेरा तो संसार
ही लुट गया
पति और बेटी शोभा के डूबने की खबर सुनकर श्रीनिवास की पत्नी संतोषी का रो-रो कर बुरा हाल है। वह दहाड़े मारते हुए कह रही थीं कि मेरा तो संसार ही लुट गया। अब बेटी नेहा और रवि की देखभाल कौन करेगा। नेहा हिम्मत करके मां को लगातार ढांढस बंधा रही थी। श्रीनिवास ने अपनी दो बड़ी बेटियों प्रमिला और उर्मिला की शादी कर दी है। हादसे की खबर सुनकर वे दोनों बहनें भी ददियुरा पहुंच गई थीं। पिता और बहन की मौत से दोनों बदहवास हो गई थीं। परिवार के सभी लोग घटनास्थल पर ही जमे रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें