फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशासन की सख्ती से नहीं हुआ देवबंदियों का इज्तमा

Thu, 20 Nov 2014 05:30 AM IST
Shahjahanpur
विज्ञापन
विज्ञापन
- गांव में तैनात किया गया भारी पुलिस बल
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
मिर्जापुर। गांव उदयपुर भूड़ा में बुधवार को होने वाले धार्मिक कार्यक्रम को लेकर मुस्लिम समुदाय के दो वर्गों में विवाद के चलते प्रशासन ने बिना परमीशन के आयोजित होने वाला इज्तमा का कार्यक्रम स्थगित करवा दिया है। सुरक्षा की दृष्टि से गांव में पुलिस तैनात है। उधर देवबंदियों ने कार्यक्रम के आयोजन के लिए 22 व 23 नवंबर के लिए अनुमति मांगी है।
बता दें कि गांव के मुस्लिम समुदाय के बरेलवियों ने 18 नवंबर को महफिल-ए-मीलाद तथा देवबंदियोें ने 19 नवंबर को इज्तमा का कार्यक्रम आयोजित करने की बड़े स्तर पर तैयारी की गई थी। एक ही दिन के अंतर में दो विपरीत विचार धारा के लोगों द्वारा आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में भारी भीड़ जुटनी तय थी। इस पर शांतिभंग होने की आशंका से प्रशासन ने बिना परमीशन के आयोजित होने वाले कार्यक्रमों पर रोक लगाकर गांव में पुलिस तैनात कर दी है।
विज्ञापन

देवबंदी वर्ग के मसीउल्ला व मोबीनुद्दीन ने बताया कि परमीशन नहीं मिलने के कारण बुधवार व बृहस्पतिवार को होने वाला इज्तमा का दो दिवसीय कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया है। अब 22 व 23 नवंबर को कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा। इसके लिए विधिवत परमीशन के लिए अनुमति मांगी गई है।
विज्ञापन



अभी तक किसी से परमीशन के लिए प्रार्थना पत्र नहीं मिला है। पत्र मिलते ही नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। गांव में सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस तैनात कर दी गई है।
- प्रदीप कुमार, थानाध्यक्ष मिर्जापुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें