फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टाउनहाल और बरेली ने जीत में बदली रणनीति

Thu, 20 Nov 2014 05:30 AM IST
Shahjahanpur
विज्ञापन
विज्ञापन
टाउनहाल क्लब ऑल इंडिया गोल्ड कप प्राइजमनी हॉकी टूर्नामेंट
विज्ञापन

- एसपी और चेयरमैन ने किया उद्घाटन, आज 11 बजे से होंगे मुकाबले
अमर उजाला ब्यूरो
शाहजहांपुर। टाउनहाल क्लब ऑल इंडिया गोल्ड कप प्राइजमनी हॉकी टूर्नामेंट बुधवार से शुरू हो गया। टूर्नामेंट का उद्घाटन पुलिस अधीक्षक राकेश चंद्र साहू और सपा जिलाध्यक्ष एवं चेयरमैन तनवीर खां ने मैदान पर फीता काटकर और रंग-बिरंगे गुब्बारे उड़ाकर किया। इसके बाद एसपी ने खेल ध्वज फहराकर आयोजन की सफलता की कामना की।
उद्घाटन के बाद पहला मुकाबला मेजबान टाउनहाल क्लब और शारदा क्लब दिल्ली के बीच हुआ। इस एक तरफा मुकाबले में मेजबान टीम के आगे दिल्ली के खिलाड़ी टिक नहीं पाए और अंतत: मैच 7-1 के भारी अंतर से गंवा बैठे। टाउनहाल क्लब के खिलाड़ियों ने मैच शुरू होते ही प्रतिद्वंद्वी टीम पर हमले बोल दिए, जिससे नतीजा यह हुआ कि मध्यांतर तक यह टीम चार गोल से बढ़त बना चुकी थी। मध्यांतर के बाद फिर टाउनहाल के खिलाड़ियों ने आक्रमण बोल दिया और ताबड़तोड़ तीन और गोल ठोककर दिल्ली टीम की कमर ही तोड़ दी। पराजित टीम की ओर से एक मात्र गोल विजय ने किया, जबकि विजेता टीम की ओर से रोबिन, राठौर, सुखी, फैसल, विजय और लाल ने गोल दागे।
विज्ञापन

दूसरा मैच यंग स्टार बरेली और जीएफ कालेज के बीच खेला गया, जिसमें बरेली की टीम ने शानदार खेल दिखाते हुए यह मुकाबला छह गोल से जीत लिया। पराजित टीम कोई गोल नहीं कर सकी। बरेली की ओर से मनोज, जैकी, अतीक आदि ने गोल किए। दोनाें मैचों की अंपायरिंग सलीम, राजू, लाल, गय्यूर खां ने की, जबकि टेक्निकल अंपायरिंग महफूज खां और रहबर ने की।
विज्ञापन

आयोजनसचिव हाजी एजाज हसन खां उर्फ अच्छू खां ने आभार जताया और बताया कि गुरुवार को पूर्वांह 11 बजे से मैच शुरू होंगे, यह मुकाबले हरिद्वार इलेविन, करनाल, गुरुनानक बरेली, गुरु क्लब यमुना नगर, टाउनहाल क्लब और यंग स्टार बरेली के मध्य खेले जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें