फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छुट्टियों बाद खुले स्कूल

Tue, 28 Oct 2014 05:34 AM IST
Shahjahanpur
विज्ञापन
विज्ञापन
- अधिकांश स्कूलों में आधे से कम पहुंचे छात्र
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
शाहजहांपुर। ‘दिवाली वीक’ के अवकाश के बाद सोमवार को परिषदीय स्कूल खुल गए। अधिकांश स्कूलों में छात्र संख्या 50 प्रतिशत से कम रही। वहीं, अवकाश और त्योहार की खुमारी बच्चों के सिर चढ़कर बोली। स्कूलों में बच्चे पढ़ाई के बारे में कम, बल्कि दिवाली मनाने के अपने तरीकों के बारे में बातचीत करते हुए ज्यादा नजर आए। स्कूलों में जो छात्र-छात्राएं आए भी उनमें से कई बच्चे तो यूनिफार्म लेने के लिए ही विद्यालय पहुंचे थे। नगर से लेकर देहात तक के अधिकांश स्कूलों में छात्र संख्या अच्छी नहीं रही।



दस-ग्यारह बच्चे
ही मिले मौजूद
रोटी गोदाम स्कूल परिसर में संचालित हो रहे उच्च प्राथमिक विद्यालय बहादुरगंज में दोपहर करीब एक बजेे मात्र 10-11 बच्चे मौजूद मिले। वे भी अपनी बातों में मशगूल, जबकि इंचार्ज प्रधानाध्यापक हसीब अली बच्चों को पढ़ा रहे थे। स्कूल में 33 छात्रों का नामांकन है, जबकि हाजिरी 15 की लगी हुई थी। अली ने बताया कि बच्चों को यूनिफार्म वितरित कर दी गई है। कम छात्र संख्या के बारे में बताया कि दिवाली के अवकाश की वजह से बच्चे कम आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



आज बांटी जाएगी यूनिफार्म
लाल इमली चौराहा के पास स्थित प्राथमिक विद्यालय पुख्ता तालाब में दिन में करीब तीन बजे सभी बच्चे एक ही कक्ष में बतियाते हुए नजर आए, जबकि शिक्षामित्र बच्चों को पढ़ाने के प्रयास में लगी थीं। प्रधानाध्यापक मोहम्मद मुख्तार अपने कक्ष में बैठे रजिस्टर संबंधी कार्य कर रहे थे। विद्यालय में 52 छात्र-छात्राओं का नामांकन है, लेकिन स्कूल में बमुश्किल 25 बच्चे ही मौजूद थे। प्रधानाध्यापक ने बताया कि मंगलवार को बच्चों को यूनिफार्म वितरित की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें