फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्युत उपकेंद्र निर्माण के लिए रास्ता साफ

Sat, 18 Oct 2014 05:35 AM IST
Shahjahanpur
विज्ञापन
विज्ञापन
भैंसटा खुर्द में निर्माण के लिए प्रस्ताव डीएम को भेजा
विज्ञापन

- प्रशासन को सौैंपा गया था चार एकड़ जमीन तलाशने का जिम्मा
अशोक द्विवेदी
जलालाबाद। आखिर चार साल के लंबे इंतजार के बाद शासन से स्वीकृत 132 केवीए के बिजली सब स्टेशन के बनने का रास्ता साफ होता नजर आ रहा है। हालांकि यहां का प्रशासन उपकेंद्र के निर्माण के लिए आवश्यक चार एकड़ जमीन इस इलाके में नहीं तलाश सका, जिसके चलते अब इस महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट का निर्माण सदर तहसील के अंतर्गत आने वाले गांव भैंसटा खुर्द में कराने की तैयारी है, जिसका प्रस्ताव डीएम को भेज दिया गया है।
मालूम हो कि नगर तथा आसपास क्षेत्र के बिजली की हर समय मची रहने वाली किल्लत को देखते हुए विभागीय अधिकारियों ने कई साल पहले क्षेत्र में 132 केवीए का बिजली सब स्टेशन बनाने की मांग शासन से की थी। तत्पश्चात बीते बसपा के शासनकाल में यहां के अलावा तिलहर तथा पुवायां में ऐसे बिजली सब स्टेशन के निर्माण की मंजूरी दी गई थी। साथ ही केंद्र के निर्माण के लिए चार एकड़ जमीन का प्रस्ताव बनाकर भेजे जाने के निर्देश भी प्रशासन को दिए गए, लेकिन स्थानीय प्रशासन की ढिलाई के चलते चार सालों के लंबे समय के बाद भी यहां चार एकड़ जमीन नहीं ढूंढी जा सकी, जबकि तिलहर और पुवायां दोनों जगह इन उपकेंद्रों का निर्माण पूरा हो चुका है।
विज्ञापन




जमीन हैंडओवर के बाद
शुरू हो जाएगा निर्माण
ट्रांसमिशन विभाग के एक्सईएन संजीव भास्कर ने बताया कि उक्त प्रस्ताव डीएम के पास पहुंच चुका है, लेकिन जब जमीन विभाग के हैंडओवर होगी, तभी इसका निर्माण कार्य शुरू हो सकेगा। बताया करीब 16 करोड़ की लागत वाले इस प्रोजेक्ट के निर्माण में धन की समस्या आड़े नहीं आएगी।
विज्ञापन



जमीन के प्रस्ताव पर
अड़ंगा लगने की आशंका
उक्त गांव में प्रस्ताव के लिए आयोजित हुई खुली बैठक में अधिकांश लोग भेजे गए प्रस्ताव के समर्थन में थे, जबकि कुछ इसके विरोध में थे। बताते हैं कि विरोधी गुट का नेतृत्व कर रहे एक नेता जी प्रस्ताव के लिए भेजी गई ग्राम समाज की उक्त जमीन के अधिकांश भाग पर अवैध रूप से कब्जा किए हुए है। उनका प्रयास है कि किसी तरह यह प्रस्ताव रदद हो जाए, इसके लिए उन्होंने पैरवी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें