शाहजहांपुर। एक ग्रामीण के खाते से 99,700 रुपये निकल गए। सिम खराब होने से उसे जानकारी नहीं हो सकी। जानकारी होने पर ग्रामीण ने थाने पहुंचकर पुलिस को पूरी बात बताई।
सिंधौली थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में बारापुर गांव निवासी जयराम ने बताया कि उनका खाता बैंक ऑफ बड़ौदा में है। 12 जुलाई की रात 10:39 बजे उनके खाते से पहले 25 हजार रुपये, फिर तीन बार में बीस-बीस हजार रुपये और फिर 14700 रुपये निकल गए। सिम खराब होने की वजह से इस मामले की उन्हें जानकारी नहीं हो सकी।
इस कारण किसी प्रकार का कोई मैसेज नहीं आया। बैंक जाने पर इस बात का पता चला। इंस्पेक्टर रवींद्र सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है। संवाद