फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीईटी परीक्षा में शामिल हुए 9696 परीक्षार्थी

Wed, 03 Feb 2016 12:27 AM IST
अमर उजाला, शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
डीआईओएस कमलाकर पांडेय ने बताया कि प्रथम पाली में कुल 6394 अभ्यर्थी पंजीकृत थे, जिसमें 6096 परीक्षा में शामिल हुए और 298 अनुपस्थित रहे। इसी तरह द्वितीय पाली की परीक्षा छह केंद्रों पर हुई, जिसके लिए 3736 अभ्यर्थी पंजीकृत थे, 3600 उपस्थित हुए और 136 अनुपस्थित रहे। इस तरह 10,130 के सापेक्ष कुल 9696 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए और 434 ने परीक्षा छोड़ दी। सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए सभी केंद्रों पर पुलिस बल तैनात रहा। साथ ही एसपी बबलू कुमार के निर्देश पर पुलिस टीमें मोबाइल भी रहीं।
विज्ञापन


परीक्षा से उत्पन्न हुआ जामा का झाम
टीईटी परीक्षा के कारण मंगलवार को शहर जाम के झाम में फंसा रहा। पहली पाली में दोपहर करीब साढ़े बारह बजे पेपर छूटने के बाद और फिर दूसरी पाली में शाम पांच बजे के बाद शहर की सड़कें परीक्षार्थियों से पटी रही। हालांकि स्थिति को संभालने के लिए पहले से ही पुलिस चौकन्नी थी, लेकिन हजारों की संख्या सड़क पर उतरने से जाम लगना स्वाभाविक था। अंटा चौराहा, बहादुरगंज आर्य महिला चौराहा, चौकी अंजान, मालखाना मोड़, कच्चा कटरा मोड़ आदि स्थानों पर जबरदस्त जाम लगा रहा। आम नागरिक घंटों जाम में फंसे रहे। इन प्रमुख स्थलों और चौराहों पर जाम लगा होने से लोग वाहन लेकर गली-कूचे तलाशने लगे, जिस कारण गलियों में भी जाम लगना शुरू हो गया। जैसे-तैसे लोग अपने गंतव्य तक पहुंच सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें