फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या में हिंदू बनवाएंगे राम मंदिर -प्राची

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

अयोध्या में हिंदू बनवाएंगे राम मंदिर -प्राची
खुटार(शाहजहांपुर)। साध्वी प्राची ने कहा कि सपा बसपा का गठबंधन ठगबंधन है और यह लोकसभा चुनाव में सीला पटाखा साबित होगा। लोकसभा चुनाव के बाद दोनों एक दूसरे को फिर से कोसने लगेंगे।
साध्वी प्राची रविवार को निजी कार्यक्रम के तहत खुटार में हरीशंकर अवस्थी के घर पहुंचीं। यहां तमाम लोगों ने उनका स्वागत किया। इस मौके पर साध्वी प्राची ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि राम मंदिर हिंदुओं की आस्था का केंद्र है और राम मंदिर अयोध्या में ही बनेगा। जो प्रयास अब शुरू किए गए हैं अगर यह प्रयास पांच साल पहले ही तेज कर दिया होता तो राम मंदिर अब तक बनने लगा होता। उन्होंने कहा की जो लोग अभी तक एक दूसरे को गुंडा और गुंडी का संबोधन कर बुलाते थे। आज वह लोग आपस में गठबंधन कर भाजपा को चुनौती देने की योजना बना रहे हैं, लेकिन उनकी यह योजना विफल साबित होगी। लोकसभा चुनाव के बाद केंद्र में फिर से पूर्ण बहुमत की भाजपा सरकार बनेगी।
विज्ञापन

साध्वी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में हुआ गठबंधन स्वार्थ का गठबंधन है और ऐसे रिश्ते ज्यादा देर तक नहीं टिकते हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार बहुत ही सही ढंग से सभी वर्गों की भलाई के लिए काम कर रही हैं और तमाम जन कल्याणकारी योजनाओं पर काम चल रहा है। केंद्र का बजट आम लोगों का बजट है जो लोक हितकारी है। उन्होंने कहा कि सरकार ने बजट में किसानों को छह हजार रुपये देने की घोषणा की है, उस पर सवाल उठाने वालों को सोचना चाहिए कि उन्होंने किसानों के लिए क्या किया है।
विज्ञापन

इससे पूर्व हरिओम अवस्थी, हरीशंकर अवस्थी ने अंग वस्त्र और सचिन अवस्थी ने स्मृति चिन्ह प्रदान कर साध्वी का स्वागत किया। हिंदू युवा वाहिनी अध्यक्ष कमल दीक्षित, राजेश देवल, गौ रक्षा दल अध्यक्ष सचिन मिश्रा, आरएसएस के नगर कार्यवाह अवनीश मिश्र, मोहित शर्मा आदि ने साध्वी को माला भेंट कर स्वागत किया। इस अवसर पर हरिमोहन त्रिवेदी, महेश दीक्षित, शशबिंद मिश्रा सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें