फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जश्न में डूबा नए साल का पहला दिन

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। नववर्ष के स्वागत में जहां 31 दिसंबर की रात शहरवासियों ने जश्न मनाया, वहीं पहली जनवरी को भी जगह-जगह रंगारंग कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें महिलाओं, पुरुषों, युवाओं और बच्चों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं के माध्यम से मनोरंजन किया और डीजे फ्लोर पर डांस कर मौजमस्ती की।
विज्ञापन

शहर के होटल नववर्ष के जश्न में मंगलवार को भी डूबे रहे। विभिन्न संगठनों और निजी स्कूलों की ओर से नए साल का धमाल चरम पर रहा। डांस के माध्यम से युवाओं और महिलाओं ने जमकर मौजमस्ती की। इस बीच प्रतियोगिताएं कराकर विजेताओं को पुरस्कृत भी किया गया। शहर के नामी-गिरामी होटल, मैरिज लॉन, बरेली मोड़ स्थित ढाबे, रोजा बाइपास, हरदोई बाईपास के होटल-रेस्टोरेंट ग्राहकों से फुल रहे। लोगों ने परिवार के सदस्यों के साथ साल का पहला दिन आनंद से बिताया।
इधर, सरकारी तथा गैर सरकारी दफ्तरों में कामकाज भी खासा प्रभावित हुआ। हर कोई नववर्ष के सुरूर में था। अधिकारियों और कर्मचारियों ने एक-दूसरे से गले मिलकर और हाथ मिलाकर नववर्ष की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान फूलों के बुके, डायरियां, कलम, ग्रीटिंग्स, मिष्ठान आदि भी खूब एक-दूसरे को दिए गए।
विज्ञापन

रोटी गोदाम परिसर में संचालित मूक-बधिर बच्चों के विशेष कैंप में भी नववर्ष का उत्सव मनाया गया। जिला गाइड कैप्टन दपिंदर कौर और जिला प्रशिक्षण कमिश्नर स्काउट निकहत परवीन ने दिव्यांग बच्चों को बिस्कुट, चाकलेट आदि के साथ रंग-बिरंगे गुब्बारे देकर नए साल की खुशियां मनाईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें