राष्ट्रीय एकता के लिए दौड़ी खादी संग खाकी
पटेल जयंती पर चला रन फॉर यूनिटी का दौर
फोटो- 01, 02, 03, 04
अमर उजाला ब्यूरो
शाहजहांपुर। राष्ट्र निर्माण में अभूतपूर्व योगदान देने वाले सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती पर नगर में रन फॉर यूनिटी (एकता दौड़) का आयोजन किया गया। भाजपा समेत प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों, बैंक कर्मियों आदि ने सामूहिक दौड़ लगाकर देश की एकता-अखंडता का संकल्प लिया और पटेल को श्रद्धासुमन अर्पित किए।
सुबह खिरनीबाग स्थित जीआईसी मैदान में रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया गया, जिसका शुभारंभ मुख्य अतिथि केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्यमंत्री कृष्णा राज और डीएम अमृत त्रिपाठी ने किया। देश की एकता और अखंडता को लिए दौड़ लगाते हुए शहरवासी एवं भाजपा के जिलाध्यक्ष राकेश मिश्रा पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ जीएफ कॉलेज मैदान पहुंचे, जहां इस दौड़ का समापन किया गया। इसी कड़ी भाजपा ओबीसी मोर्चा की ओर से भी दौड़ का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्रीय महामंत्री हरि प्रकाश वर्मा, जिलाध्यक्ष वेद प्रकाश मौर्य, मुकेश राठौर, सुधीर गुप्ता, शेखर रस्तोगी आदि शामिल रहे।
पुलिस प्रशासन की ओर से एसपी डॉ. एस चन्नप्पा के नेतृत्व में पुलिस लाइंस से रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया गया, जिसमें एसपी सिटी दिनेश त्रिपाठी, एसपी ग्रामीण सुभाष चंद्र शाक्य, सीओ सिटी सुमित शुक्ला, मो. इश्तियाक, आरआई राकेश कुमार आदि शामिल रहे। बैंक ऑफ बड़ौदा की ओर से हुई रन फॉर यूनिटी में सहायक प्रबंधक अनिल माहेश्वरी, उप क्षेत्रीय प्रबंधक एके गंगवार, डीके चौधरी, एनएस सिकरवार आदि अधिकारी, कर्मचारी शामिल रहे।
000000000000000
एकीकरण विभाग ने किया रंगारंग आयोजन
फोटो-34, सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश करती छात्राएं।
शाहजहांपुर। राष्ट्रीय एकीकरण विभाग की ओर से गांधी भवन में सरदार पटेल जयंती पर रंगारंग कार्यक्रमों और गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जीजीआईसी, पूर्व माध्यमिक विद्यालय रोटी गोदाम, आर्य कन्या इंटर कॉलेज, डॉ. सुदामा प्रसाद कन्या इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर वाहवाही लूटी। गोष्ठी में मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष अजय प्रताप यादव, सीडीओ प्रेरणा शर्मा, राकेश मिश्रा, नीरज श्रीवास्तव, डीआईओएस शेफाली प्रताप, बीएसए राकेश कुमार आदि ने पटेल के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला। डॉ. इंदु अजनबी के संचालन में हुए आयोजन में जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी जेएस सिंह ने आभार व्यक्त किया।
आयोजन में स्काउट प्रशिक्षण कमिश्नर निकहत परवीन, जिला गाइड कैप्टन दपिंदर कौर, प्रधानाचार्य विमला वर्मा, अंकुर श्रीवास्तव आदि का योगदान रहा। इससे पूर्व ऋषि आश्रम स्थित कुष्ठ आश्रम में रोगियों को एकीकरण विभाग की ओर से सीडीओ प्रेरणा शर्मा, प्रभारी सहायक निदेशक सूचना जोगेंद्र सिंह यादव स्वल्पाहार वितरित किया गया।