फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों ने चित्रकला के माध्यम से हरियाली बढ़ाने का दिया संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर को हरा-भरा बनाने के लिए अमर उजाला की ओर से शुरू की गई क्लीन शाहजहांपुर-ग्रीन शाहजहांपुर मुहिम को आगे बढ़ाते हुए सोमवार को शहर के डॉ. सुदामा प्रसाद बाल विद्या मंदिर कन्या इंटर कालेज और संत कृपाल एकेडमी में बच्चों के बीच चित्रकला और निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई। इन स्पर्धाओं मेें दोनों शिक्षण संस्थाओं के 89 छात्र-छात्राएं शामिल हुए।
विज्ञापन

निबंध प्रतियोगिता के अंतर्गत प्रतिभागी छात्र-छात्राओं से शहरी क्षेत्र में हरियाली बढ़ाने के लिए अधिकतम सौ शब्दों मेें आलेख मांगा गया। बच्चों ने ड्राइंग शीट पर हरियाली के मनभावन दृश्य उकेरे और हरित क्षेत्र के विकास के लिए सभी विभागों के सामूहिक प्रयास किए जाने पर जोर दिया। संत कृपाल एकेडमी मेें प्रबंधक श्वेता रस्तोगी की देखरेख में हुईं प्रतियोगिताओं मेें कक्षा एक से आठ तक के 39 छात्र-छात्राएं शामिल हुए। व्यवस्था में सुशील रस्तोगी, दीक्षा शर्मा आदि का सहयोग रहा।
इधर, डॉ. सुदामा प्रसाद स्कूल मेें प्रधानाचार्य राखी वर्मा ने प्रतियोगिता से पहले छात्र-छात्राओं को अमर उजाला के प्रतियोगिता से जुड़े उद्देश्य से अवगत कराते हुए अधिक से अधिक पौधरोपण को प्रेरित किया। स्कूल में कक्षा छह से आठ के 50 छात्र-छात्राओं ने प्रतियोगिता में भाग लिया। प्रतिभागी छात्र-छात्राओं ने परीक्षाओं की विषय वस्तु की सराहना करते हए कहा कि इससे पर्यावरण के बारे में अधिकतम जानकारी जुटाने और उसी के अनुरूप प्रयास करने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें