साईं बाबा का सिर पर हाथ रहे...
0 नगर में निकली साईं जी की भव्य शोभायात्रा
0 कई स्थानों पर हुआ स्वागत, भंडारा भी कराया
फोटो-08,पुवायां में साईंबाबा की शोभायात्रा निकालते मां ज्वाला जी जागरण सेवा समिति के सदस्य
अमर उजाला ब्यूरो
पुवायां।
बुधवार को मां ज्वाला जी जागरण सेवा समिति की ओर से नगर के तमाम मार्गों पर साईं बाबा की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। यात्रा का नगर में कई स्थानों पर भव्य स्वागत किया गया।
ढोल नगाड़ों के साथ कबीरदान बाबा के स्थान से साईं बाबा की शोभायात्रा की शुरूआत की गई। अर्धनारीश्वर मंदिर पर पूजन अर्चन के बाद साईं बाबा की प्रतिमा को पालकी में स्थापित किया गया। यहां मां ज्वाला जी जागरण समिति के पदाधिकारी बाबा की पालकी को कंधों पर उठाकर नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए आर्य समाज स्कूल पहुंचे। शोभायात्रा में भारी संख्या में शामिल भक्तों ने साईं बाबा की जयकार करते हुए शोभयात्रा पर पुष्पवर्षा की। शोभायात्रा में शामिल देवताओं के प्रतिरूप आकर्षण का केंद्र रहे। धीरज शर्मा के आवास सहित कई स्थानों पर साईं बाबा का भोग लगाकर प्रसाद वितरित किया गया। यात्रा में समिति के सभी सदस्यों का विशेष योगदान रहा।