फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाटक महेश के मंचन में उठाई गोवंशीय समस्या

विज्ञापन
नाटक महेश का मंचन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शाहजहांपुर। अनुभूति सेवा समिति के बैनर तले एसपी कॉलेज में शरतचंद्र चट्टोपाध्याय की कहानी महेश का मंचन किया गया। कहानी का नाट्य रूपांतरण एवं निर्देशन सुहेल मोहम्मद ने किया।
विज्ञापन

नाटक के माध्यम से अंग्रेजी शासनकाल में जमींदारी प्रथा पर करारा प्रहार किया गया। गफूर नामक मुस्लिम युवक एक बैल पालता है, जिसका नाम वह महेश रखता है। वह बैल को अपने बेटे की तरह पालता है और प्यार करता है। समाज को यह सब अच्छा नहीं लगता और गफूर पर तरह-तरह के आरोप लगाए जाने लगते हैं। कुछ समय बाद महेश नामक बैल मर जाता है। नाटक के माध्यम से गोवंशीय समस्या को बखूबी उठाया गया है।
मंचन में अर्जुन सिंह, तरुण कुमार, प्रियंका सक्सेना, रमन वाजपेयी, अर्पित शुक्ला, शिवा राणा, शुभम कुमार, कमलेश, आर्यन मिश्रा, शिवम सिंह, आनंद अग्निहोत्री, वरुण कुमार आदि शामिल रहे। मंचन व्यवस्था में सोनू सक्सेना, आयुष यादव, अन्नपूर्णा गुप्ता आदि का योगदान रहा। संस्थाध्यक्ष मनोज मंजुल ने आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें