फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेके एग्रो एंड शीट्स के कर्मचारी की संदिग्ध हालात में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर/ रोजा। थाना रोजा क्षेत्र के गांव अटसलिया स्थित जेके एग्रो एंड शीड्स के कर्मचारी की बृहस्पतिवार रात संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसका शव बिस्तर पर मिला। पुलिस उसकी मौत बीमारी से बता रही है।
विज्ञापन

सीतापुर के थाना तंबौर क्षेत्र के गांव कतरा रायपुर निवासी 23 वर्षीय सत्यप्रकाश सिंह यहां डेढ़ साल से बतौर चौकीदार काम कर रहा था। गेहूं के बीज तैयार करने वाली जेके एग्रो एंड शीड्स में ही बने कमरे में वह अकेले रहता था। गुरुवार रात में वह अपने कमरे में काम के बाद सोने गया था लेकिन सुबह जब वह नहीं उठा तो अन्य कर्मचारियों ने उसे उठाने गए तो वह बिस्तर पर मृत अवस्था में मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। मामले की जानकारी पाकर मृतक के पिता मनोज कुमार सिंह भी सीतापुर से रिश्तेदारों के साथ यहां आ गए। उन्होंने बेटे की मौत पर किसी प्रकार का कोई आरोप नहीं लगाया है। थानाध्यक्ष इफ्तेखार अहमद ने बताया मृतक को टीबी की बीमारी थी, फिर भी शव पोस्टमार्टम को भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद स्थिति साफ हो पाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें