फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम ने किया धान खरीद केंद्रों का मुआयना

विज्ञापन
विज्ञापन
पुवायां (शाहजहांपुर)। डीएम नरेंद्र कुमार सिंह ने बुधवार को गांव करनापुर स्थित किसान सहकारी चीनी मिल में चल रहे निशुल्क सिलाई प्रशिक्षण केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने आवश्यक निर्देश भी दिए। डीएम ने कहा कि महिलाएं सिलाई सीखने के बाद स्वाबलंबी बन सकेंगी। इससे उनके जीवन स्तर में सुधार होगा।
विज्ञापन

चीनी मिल से जिलाधिकारी पुवायां के मंडी परिसर पहुंचे और धान खरीद केंद्रों का निरीक्षण किया। डीएम ने सेंटर प्रभारियों से अब तक की गई खरीद और किसानों को धान का भुगतान दिए जाने के बारे में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि धान की खरीद में तेजी लाई जानी चाहिए और सेंटर पर आने वाले किसी भी किसान को खरीद को लेकर समस्या नहीं होनी चाहिए। खरीद में किसी भी प्रकार की शिकायत पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
डीएम ने धान लेकर मंडी आए किसानों से भी खरीद के संबंध में जानकारी ली और किसानों से धान को सुखाकर और साफ करके लाने की अपील की। इस दौरान एसडीएम मोइन उल इस्लाम, मंडी सचिव शैलेंद्र कुमार सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें