फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भगवान वाल्मीकि जयंती पर निकली भव्य शोभायात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। भगवान वाल्मीकि का प्राकट्य दिवस नगर में पूरे श्रद्धाभाव से मनाया गया। इस अवसर पर निकाली गई भव्य शोभायात्रा ने दर्शकों का मन मोह लिया। शोभायात्रा का शुभारंभ मुख्य अतिथि एसपी केबी सिंह ने महर्षि वाल्मीकि का पूजन करके किया।
विज्ञापन

वजीरगंज पक्का पुल से बैंड बाजे और आकर्षक झांकियों के साथ शुरू हुई शोभायात्रा केरूगंज, चारखंभा, चौक, घंटाघर, बहादुरगंज, सदर बाजार होते हुए शहीद उद्यान के समक्ष सभा के रूप में परिवर्तित हो गई। शोभायात्रा में रामायण की रचना करते महर्षि वाल्मीकि, अश्वमेध घोड़ा पकड़े लव-कुश, भारत माता, श्रीराम-लक्ष्मण को बेर खिलाती शबरी, हनुमान जी, शिव-पार्वती, मां दुर्गा, राधा-कृष्ण, राम दरबार आदि आकर्षक झांकियां की गईं। मंडी स्थित वाल्मीकि मंदिर पर प्रसाद वितरित किया गया। कड़ी सुरक्षा के बीच निकाली गई शोभायात्रा में बड़ी संख्या में समाज के लोग शामिल हुए।
शहीद उद्यान के समक्ष भगवंत राम की अध्यक्षता में हुई सभा में संरक्षक दौलतराम, संयोजक मुरारी लाल भास्कर, सह संयोजक रमेश चंद्र सेठ, अशोक महाजन, सुरेंद्र नाथ, विकास चंद्रा, अजय प्रधान, गंगाराम प्रेमी आदि ने महर्षि वाल्मीकि के जीवन पर प्रकाश डाला और उनके बताए रास्ते चलने के लिए सभी प्रेरित किया। रात में बच्चाें ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। आयोजन में नरेश सिद्धार्थ, आकाश आनंद, राम निवास बाबू, इंद्रपाल, अनिल महाजन, राजा भैया, कमलेश, राम प्रसाद प्रेमी, राज कुमार, ओमप्रकाश, राम कृपाल मानू, मुकेश, प्रेम शंकर, सुशील, मनोज, राधेश्याम, सियाराम, राजू ठेकेदार, कुमार शालू, अमित, अवनीश लालू, संतराम, सुरेश भारती, सुभाष चंद्र आदि का योगदान रहा।
विज्ञापन

वकीलों ने मनाई महर्षि वाल्मीकि जयंती
शाहजहांपुर। सेंट्रल बार एसोसिएशन की ओर से राजीव सभागार में महर्षि वाल्मीकि जयंती गोष्ठी के रूप में मनाई गई। इस अवसर पर अध्यक्ष राम भरोसे लाल सुमन, महासचिव अजय वर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनिल सक्सेना आदि ने महर्षि के चित्र पर माल्यार्पण कर नमन किया और उनके जीवन पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में दौलतराम, अभय यादव, गायत्री अवस्थी, राकेश कुमार शुक्ल, अरुण दीक्षित, मनोेज पाल, राजेश कुमार, विनोद सिंह यादव, बांके बिहारी मिश्रा, राजेश अवस्थी, केके सक्सेना, राकेश मिश्रा, अभिषेक मिश्रा, एससपी कौशल आदि वकील मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें