फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थाना पुलिस की कार्यप्रणाली पर आईजी गंभीर,दिए निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
जलालाबाद (शाहजहांपुर)।
विज्ञापन

थाना पुलिस की कार्यप्रणाली को आईजी एसके भगत ने भी गंभीरता से लिया है। उन्होंने कहा कि यदि पुलिस शिकायतों को गंभीरता से लेकर उनका निस्तारण करें तो तहसील और समाधान दिवस पर फरियादियों की संख्या कम होगी। उन्होंने नाराजगी जताते हुए कहा कि समाधान दिवस पर बड़ी संख्या में आए फरियादी का मतलब है कि शिकायतों का निस्तारण समय रहते गुणवत्तापूर्वक नहीं हो रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने एसपी केबी सिंह को निर्देश दिए कि वह डीएम के माध्यम से यह व्यवस्था सुनिश्चित कराएं कि समाधान दिवस पर कितने लेखपाल किस थाने में मौजूद रहेंगे इसकी सूची कोतवाली में पहले ही उपलब्ध दी जाए, उसी के अनुरूप लेखपालों की उपस्थिति लेकर उसकी रिपोर्ट एसडीएम को भेजे। इस मौके पर एसडीएम सत्यप्रिय सिंह, कोतवाल केके चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें