फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेना के जवानों ने मलखंभ पर दिखाए करतब

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। ओसीएफ रामलीला मैदान में मनाए गए विश्व योग दिवस पर सेना के जवानों ने कार्यक्रम को भव्यता देने में कोई कोरकसर नहीं छोड़ी। एक ओर करीब एक दर्जन ट्रकों और बसों में बैठकर पत्नी और बच्चों समेत सैकड़ों सैनिकों ने पूरे अनुशासन के साथ योगाभ्यास किया, वहीं आक्रामक अकरा मराठा लाइट इन्फेंट्री से जुड़े करीब 50 जवानों ने मलखंभ पर हैरतअंगेज कारनामें दिखाकर खूब तालियां बटोरीं।
विज्ञापन

आमतौर पर लोगों ने टैलेंट इंडिया खोज नामक रियलटी शो में टीवी पर ही मलखंभ के करतब देखे थे, लेकिन सुहाने मौसम में बुधवार को सुबह योग करने पहुंचे हजारों साधकों को लाइव कार्यक्रम देखने का मौका मिला। हवलदार रवींद्र पटेल के संचालन और सूबेदार सेना मेडल पांचाल आईडी, नायब सूबेदार महादेव लगाली, हवलदार बालकृष्ण वीरेंद्र आदि के कुशल मार्गदर्शन में फौजियों ने मलखंभ पर अपनी कला का खुलकर प्रदर्शन किया। इसके लिए मंच के दाहिनी ओर 13-13 फिट के दो और 15 फिट का एक खंभ लगाया गया था। भारत की प्राचीन परंपरा के दर्शन कराते हुए सैनिकों ने लकड़ी के खंभ पर गजब का संतुलन बनाते हुए शानदार प्रदर्शन किया। इसमें मुख्य रूप से खंभ पर चढ़कर सैल्यूट करना, मंदिर बनाना, हाथ की पटरी, साइड फरारा, सीढ़ी, खड़ा फरारा, पैर की पटरी, कमल फूल, पवन चक्की आदि आकृतियां बनाकर खूब वाहवाही लूटी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें