फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारेबाजी करके केंद्रीय शिक्षा मंत्री का पुतला फूंका

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। अंग्रेजी माध्यम के स्कूलों में शिक्षण शुल्क समेत विभिन्न मदों में मनमानी फीस वसूली के मुद्दे पर आंदोलनरत सामाजिक संगठन जनता की आवाज के कार्यकर्ता रविवार को फिर सड़क पर उतर आए। इस मामले में कोई सुनवाई नहीं होेने पर उन्होंने लाल इमली चौराहे पर नारेबाजी के साथ प्रदर्शन करके केंद्रीय शिक्षा मंत्री का पुतला फूंक दिया।
विज्ञापन

संगठन के कार्यकर्ता अभिभावकों को साथ लेकर टाउनहाल में शहीद उद्यान गेट पर जमा हुए। वहां हुई सभा में संगठन के संस्थापक अध्यक्ष संजीव गुप्ता ने कहा कि फीस वसूली में मनमानी पर शासन-प्रशासन ने जल्द सख्त कार्रवाई नहीं की तो शहर में हर चौराहे पर प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के पुतले फूंके जाएंगे। सभा के बाद कार्यकर्ता केंद्रीय शिक्षा मंत्री का पुतला लेकर स्कूलों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए चल पड़े। लाल इमली चौराहे पर उन्होंने पुतला आग के हवाले कर प्रदर्शन किया।
इस मौके पर संगठन के महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष सोनी गुप्ता, गंगा सहाय शर्मा, रूपा देवी, राय सिंह, अनुराधा, भाकपा नेता रामशंकर लाल, अतर सिंह राणा, शकील मंसूरी, रिजवान, संदीप गुप्ता, आशीष पांडेय, अमन गुप्ता, डॉ. मनोज पांडेय, कंचन देवी, कुसुमा देवी, गीता पांडेय, अतीक अहमद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें