शाहजहांपुर। टाउनहाल ओवर ब्रिज स्थित मंदिर में शिव परिवार और राधा-कृष्ण की दिव्य प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा की गई। इससे पहले क्षेत्र में प्रतिमाओं की शोभायात्रा निकाली गई। प्राण प्रतिष्ठा के बाद भंडारे का आयोजन किया गया।
शिवभक्त रामदास सक्सेना और शशि सक्सेना ने शिव मंदिर में भगवान भोलेनाथ, माता पार्वती, श्री गणेश जी, नंदी और राधा-कृष्ण की प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा कराई। ढोलबाजे के साथ प्रतिमाओं की शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा मंदिर परिसर से शुरू होकर बाबा विश्वनाथ यात्री निवास, साईं मंदिर, उस्मानबाग चौकी मंदिर, संकट मोेचन हनुमान मंदिर होते हुए वापस शिव मंदिर पहुंची, जहां पंडित अंकुर शुक्ल बृजदास ने मंत्रोच्चार के साथ प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा कराई। बाद में हुए भंडारे में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन में भगवान दास, नरेश, डीके, विक्रम, विजय, विक्की, राजेश, वीरू, अशोक, दिनेश, सुनील, सचिन, शुभम आदि का योगदान रहा।