फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुवायां में हुई ‘मां की सौगात’ की शूटिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
पुवायां (शाहजहांपुर)। गोमती नदी के पन्ना घाट पुल पर वीडियो एलबम ‘मां की सौगात’ की शूटिंग की गई। शूटिंग देखने के लिए पुल पर लोगों की भीड़ रही।
विज्ञापन

एलबम के डायरेक्टर रमेश बिसाड़ ने बताया कि एलबम में सात गाने हैं। छह गानों की शूटिंग नैनीताल, बनारस और देहरादून में की गई है। एक गाने के बारिश के कुछ दृश्य पन्ना घाट पुल पर फिल्माए गए हैं। एलबम में अजय कुमार, सपना तिवारी, रश्मि अकेला आदि कलाकार मुंबई के हैं। सभी कलाकार टेली फिल्मों और टीवी धारावाहिकों में काम कर रहे हैं। एलबम के प्रोड्यूसर अर्जित विश्वास ने बताया कि देहात क्षेत्र में शूटिंग होने से स्थानीय लोगों को भी इनमें काम करने का अवसर मिलने की संभावना रहती है और प्रतिभाओं को आगे आने का मौका मिलता है।
विज्ञापन

मुंबई के कलाकार आज सुबह से ही पुल के पास आ डटे थे। लोकेशन फाइनल करने के बाद शूटिंग शुरू कर दी गई। पंप लगाकर कृत्रिम बारिश की गई और शूटिंग की गई। शूटिंग की जानकारी को स्थानीय लोगों से छिपाकर रखा गया था, लेकिन देर शाम लोगों को शूटिंग होने के बारे में जानकारी लगी तो मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें