फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: 909 परीक्षकों ने एक दिन में जांची 39,344 उत्तर पुस्तिकाएं

विज्ञापन
मूल्यांकन केंद्र का जायजा लेते डीआईओएस हरिवंश कुमार। स्रोत: स्वयं - फोटो : संवाद
विज्ञापन
शाहजहांपुर। यूपी बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन का कार्य शुक्रवार को भी जारी रहा। शहर के छह केंद्रों पर 909 परीक्षकों ने एक दिन में विभिन्न विषयाें की 39,344 कॉपियों का मूल्यांकन किया। डीआईओएस ने गैरहाजिर परीक्षकों को मूल्यांकन कार्य करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

राजकीय इंटर कॉलेज में 2358, एसपी कॉलेज में 4398, स्वामी धर्मानंद कॉलेज में 3358, इस्लामिया कॉलेज में 5820, देवी प्रसाद कॉलेज में 12957 व एबी रिच कॉलेज में 10453 कॉपियां चेक की गईं। तीसरे दिन भी केंद्रों पर 909 परीक्षक ही पहुंचे, जबकि 2328 परीक्षक नियुक्त हैं। परीक्षकों के नहीं आने से कॉपियों का मूल्यांकन तेजी नहीं पकड़ पा रहा है। शुक्रवार को डीआईओएस हरिवंश कुमार ने केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। दूसरी ओर माध्यमिक शिक्षा सचिव ने 21 मार्च को ईद व 26 मार्च को रामनवमी पर मूल्यांकन कार्य स्थगित रखने का पत्र जारी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें