फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जैतीपुर से नौ कोरोना संदिग्ध जांच के लिए जिला अस्पताल भेजे

विज्ञापन
विज्ञापन
जैतीपुर (शाहजहांपुर)। कोरोना संदिग्ध नौ लोगों को जांच के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जिला अस्पताल भेजा है, इनमें से पांच लोग बिहार और चार लोग कानपुर से कुछ दिन पहले ही गांव लौटे थे। इसकी जानकारी मिलने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम शनिवार को इनके गांव पहुंची और सभी को जिला अस्पताल भेजा। जहां से इनके सैंपल लेकर जांच के लिए लखनऊ भेजे गए हैं। साथ ही सभी को क्वारंटीन में रहने को कहा गया है। सीएचसी प्रभारी डॉक्टर लईक अहमद ने बताया कि क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग की टीम लगातार सक्रिय है। क्षेत्र के गांव बंडिया कला से 5 लोग बिहार से आए थे। खेड़ा रठ से चार लोगों को जिला अस्पताल जांच के लिए भेजा गया है, इनमें दो लोगों ने कानपुर की यात्रा की थी, इनके संपर्क में आने वाले दो लोगों को भी सैंपल के लिए भेजा गया। अभी तक क्षेत्र में स्तिथि सामान्य है। साथ ही उन्होंने गांववालों से सामाजिक दूरी का पालन करने के साथ ही बार बार साबुन से हाथ धोने के लिए कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें